140 km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, टॉप स्पीड है 82 किलोमीटर

27266

2022 TVS iQube Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के माइलेज में भी इजाफा हो रहा है। अब TVS मोटर कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन नए वैरियंट को भारतीय सड़कों पर उतारा है। आपको बता दें कि पहली बार टीवीएस ने iQube Electric Scooter को वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया था। वैसे भी इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पेस में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण एक बड़े अपडेट की जरूरत थी। इस अपडेट के साथ टीवीएस ने ग्राहकों को चुनने के लिए तीन वैरियंट और 10 कलर ऑप्शन दिए हैं। 2022 TVS iQube की कीमत 98,564 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) से शुरू होती है।

2022 TVS iQube Electric Scooter
2022 TVS iQube Electric Scooter को तीन नए वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें आईक्यूब, आईक्यूब एस और आईक्यूब एसटी शामिल है। डिजाइन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और स्कूटर में अभी भी वही गोल पैनल और एक एलईडी लाइट सेटअप है। हालांकि आप आपको चुनने के लिए बहुत से कलर विकल्प मिलते हैं। पहले आईक्यूब केवल एक ही कलर व्हाइट में उपलब्ध था। 2022 TVS iQube S और ST मॉडल में आगे की तरफ थोड़ी बड़ी विंडस्क्रीन भी मिलती है।
यह भी पढ़ेंः आधी कीमत में मिल रहे हैं ये Hot and Cold AC, गर्मी ही नहीं, सर्दियों में भी आएंगे काम

2022 TVS iQube Electric Scooter Launched in India

फुल चार्ज में चलेगी 140 km
टीवीएस (TVS) ने अपडेट के साथ आईक्यूब की रेंज में व्यापक सुधार किया है और इसकी टॉप स्पीड को भी बढ़ाया है। पिछले मॉडल की टॉप स्पीड 78kmph थी। अब आईक्यूब का बेस और एस मॉडल 100 km की रियल-वर्ल्ड रेंज के साथ आता है और इसकी टॉप स्पीड 78 km प्रति घंटे है। टॉप-ऑफ-द-लाइन एसटी मॉडल की रेंज 140 km है और इसकी टॉप स्पीड 82 km प्रति घंटे तक जा सकती है। बैटरियां भी पहले की तरह IP67 प्रमाणित हैं और AIS 156 प्रमाणन प्राप्त करती हैं, जिससे ये उपयोग करने के लिए सुरक्षित हो जाती हैं।

2022 TVS iQube 7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
आईक्यूब के स्टैंडर्ड और एस मॉडल में 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जबकि एसटी वैरियंट में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार इसे कस्टमाइज करने या बिल्ट इन थीम का उपयोग करने का विकल्प प्रदान करता है। स्कूटर के सामान्य आंकड़े दिखाने के अलावा, कोई इसे अपने स्मार्टफोन से भी जोड़ सकता है और कॉल अलर्ट, नेविगेशन और फोन की बैटरी की स्थिति को जांच सकता है। 5-वे जॉयस्टिक और Amazon Alexa का उपयोग करके स्कूटर के साथ इंटरैक्शन की सुविधा भी है।
यह भी पढ़ेंः 2023 Range Rover Sport : 1.64 करोड़ की कीमत पर लॉन्च हुई नई रेंज रोवर स्पोर्ट, जानें क्या है इसमें खास

बैटरी पैक पर 3 साल की वारंटी
iQube 3 लिथियम-आयन बैटरी पैक का उपयोग करता है, जो हब-माउंटेड मोटर को बिजली की आपूर्ति करता है। इसे हाई पावर ल्यूमीनियम एक्सट्रूजन केसिंग में पैक किया गया है। बैटरी पैक में पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP67 रेटिंग है। इसमें एक डेडिकेटेड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी है। बैटरी पैक पर 3 साल/50,000 km की वारंटी है। टॉप वैरियंट 2022 TVS iQube ST पीक मोटर आउटपुट 4.4 kw (~ 6 hp) पर रेट किया गया है। पावरट्रेन को व्यस्त शहर की सड़कों के साथ-साथ चौड़ी, खुली सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। आईक्यूब 0 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.2 सेकंड में पकड़ लेता है। यह भारी ट्रैफिक परिस्थितियों में ओवरटेक करने के समय काम आएगा। इसमें कई चार्जिंग ऑप्शन हैं। अपनी जरूरत के आधार पर 650 W चार्जर, 950 W चार्जर या 1.5 kW चार्जर में से चुन सकते हैं। TVS ने नए 2022 iQube के तीनों वैरियंट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः 150 km की रेंज वाला Odysse V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Web Stories