धमाल मचाने आ रही है 2022 Yamaha FZS25, जल्द होगी लॉन्च

20123

अगर आप नई मोटरसाइकिल (motorcycle) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Yamaha Motor ने हाल ही में भारतीय बाजार में Yamaha FZ S FI मोटरसाइकिल के लिए नए DLX ट्रिम को लॉन्च करने की घोषणा की। अब खबर यह है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया Yamaha 2022 FZS25 लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2022 Yamaha FZS25 के फीचर्स
अगर नई मोटरसाइकिल की डिजाइन की बात करें, तो इसे यह नया रूप दिया जा सकता है। इसमें आपको एक नई एक्टीरियर पेंट थीम देखने को मिल सकती है। नए रंगों के अलावा, बाकी फीचर समान रहने की संभावना है। इस मॉडल में 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन होने की उम्मीद है, जो 20bhp की अधिकतम पावर और 20.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। जापानी ऑटोमेकर की इस मोटरसाइकिल के फीचर लिस्ट को भी अपडेट कर सकता है, जिसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, एलसीडी कंसोल और डुअल-चैनल एबीएस शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः जल्द ही लॉन्च होगी Kawasaki Z650RS 50वीं एनिवर्सरी एडिशन बाइक, जानें खूबियां

अगर Yamaha FZ25 की बात करें, तो कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च इस बाइक में 249cc, एयर-कूल्ड, SOHC, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 8,000rpm पर 20.5 bhp और 6,000rpm पर 20.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक मिलते हैं। एंकरेज को डिस्क ब्रेक (282mm फ्रंट और 220mm रियर) द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, दोनों सिरों पर डुअल-चैनल ABS की सुविधा है। मोटरसाइकिल दोनों सिरों पर 17 इंच के अलॉय पहिये दिए गए हैं, 100 सेक्शन फ्रंट और 140 सेक्शन रियर रबर के साथ हैं। इसमें आपको फुल-एलईडी लाइटिंग, नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अंडर काउलिंग और इंजन कट-ऑफ स्विच के साथ साइड स्टैंड दिए गए हैं।

2022 Yamaha FZS25 की कीमत
2022 Yamaha FZS25 की कीमत की बात करें, तो इसके लिए आपको मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। वर्तमान मॉडल की कीमत 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक की टक्कर बजाज डोमिनार 250, बजाज पल्सर F250 और सुजुकी जिक्सर 250 बाइक से होगी। इस बीच कंपनी ने हाल ही में ताइवान के लिए नया EMF इलेक्ट्रिक स्कूटर उतारा है। इस स्कूटर को गोगोरो के सहयोग से विकसित किया गया है।
यह भी पढ़ेंः नेक्सजू मोबिलिटी ने पेश की नई Nexzu Bazinga E-Cycle, फुल चार्ज में चलेगी 100 km

Web Stories