2023 Range Rover Sport : 1.64 करोड़ की कीमत पर लॉन्च हुई नई रेंज रोवर स्पोर्ट, जानें क्या है इसमें खास

27123

1.64 करोड़ रुपये वाली बिल्कुल नई 2023 Range Rover Sport से पर्दा उठ गया है। पहले की रेंज रोवर की तुलना में इस नई कार में बहुत सारे नए अपडेट मिलते हैं। वैश्विक स्तर पर लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही इस लक्जरी कार की कीमत को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। नई 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट (new 2023 Range Rover Sport) की कीमत भारत में 1.64 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती है। इसके अलग-अलग वैरियंट की एक्स शोरूम कीमत कुछ इस प्रकार हैः

  • डायनैमिक एसई 3.0D: कीमत 1.64 करोड़ रुपये
  • डायनैमिक एचएसई 3.0D: कीमत 1.71 करोड़ रुपये
  • ऑटोबायोग्रफी 3.0D: कीमत 1.81 करोड़ रुपये
  • फर्स्ट एडिशन 3.0D: कीमत 1.84 करोड़ रुपये

नई 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट (new 2023 Range Rover Sport) एसयूवी भारत में चार वैरिएंट में लॉन्च की गई है। ये हैं – SE, HSE, Autobiography और First Edition। बेस एसई वैरियंट की कीमत 1.64 करोड़ रुपये से शुरू होती हैं, वहीं टॉप वैरियंट फर्स्ट एडिशन की कीमत 1.84 करोड़ रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम है। इस लक्जरी कारों के लिए प्री-बुकिंग खुली हुई है। डिलीवरी नवंबर 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः 150 km की रेंज वाला Odysse V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

2023 Range Rover Sport का डिजाइन
2023 Range Rover Sport कई खूबियों से लैस हैं। डिजाइन के मामले में लैगशिप पांचवीं पीढ़ी की रेंज रोवर एसयूवी से मिलता-जुलता है। इसमें आगे की तरफ LED DRLs के साथ स्लिम ऑल-एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। साइड प्रोफाइल बिल्कुल साफ-सुथरी दिखती है और यह मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलती है। पीछे की तरफ इसमें फिर से स्लिम एलईडी टेललैंप्स हैं और बीच में रेंज रोवर की बैजिंग है।

पावरट्रेन विकल्पों की बात करें, तो लैंड रोवर इंडिया की वेबसाइट पर रेंज रोवर स्पोर्ट के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ केवल 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीजल यूनिट का उल्लेख है। यह 3.0-लीटर छह-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 346 hp की शक्ति और 700 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है। हालांकि वेबसाइट पर पेट्रोल मोटर के स्पेसिफिकेशंस का भी उल्लेख है, मगर इसकी कीमतों का खुलासा बाद में होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः फुल चार्ज में 115 km की रेंज वाली BGauss D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, करें बस 499 रु में बुकिंग

Web Stories