Nexon के बाद TATA ने बढ़ाया Tigor EV के दाम, जानें अब क्या होगी इसकी कीमत

23554

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए अब लोग सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी के बारे में सोच रहे हैं। भारतीय वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने अपनी दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। भारत में टाटा की इलेक्ट्रिक व्हीकल Nexon EV और Tigor EV काफी पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक कार बन के सामने आई है। टाटा ने अपनी दोनों ही कारों की कीमत में इजाफा किया है। पिछले दिनों टाटा की इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV की कीमत में 25000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं अब Tata Tigor EV के दाम में भी 25000 हजार का इजाफा हुआ है। कंपनी के मुताबिक इस कार में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

क्या होगी Tata Tigor EV नई कीमत

Tata Tigor EV के बढ़े हुए दाम की बात करें तो, जो Tata Tigor EV XE मॉडल पहले 11,99,000 रुपए में आता था, वह अब 12,24,000 रुपए का हो चुका है। वहीं अगर Tata Tigor EV XM मॉडल की बात करें तो यह 12,49,000 रुपए की कीमत में बाजार में उतारा गया था, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 12,74,000 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा Tata Tigor EV XZ+ मॉडल जो पहले 12,99,000 का आता था, वह अब 13,24,000 रुपए का हो चुका है।

यह भी पढ़ें: 2000 से कम में आने वाले ये हैं किफायती Induction Cooktop, जानिए फीचर्स

जानें क्या हैं Tata Tigor के फीचर्स

टाटा कंपनी के द्वारा लाई गई इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV ग्राहकों द्वारा काफी पसंद की गई है। कार में Ziptron तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिसका पिक पावर आउटपुट 55 किलो वाट और पीक टॉर्क 170nm का है। कंपनी दावा करती है कि यह गाड़ी 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 5. 7 सेकंड में हासिल कर सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है। साथ ही कार ARAI सर्टिफाइड है। बताया जाता है कि एक बार चार्ज करने पर इस कार को 306 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Tata Nexon EV की कीमत

Tata Tigor EV के अलावा Nexon EV कार की बात करें, तो इसका XM मॉडल पहले 14.29 लाख रुपए में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 14.54 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं अगर Tata Nexon XZ+ मॉडल की बात करें तो यह पहले 15.7 लाख रुपए में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 15.95 लाख रुपए हो चुकी है, वहीं Dark XZ+ मॉडल जो 16.7 लाख रुपए में आता था, इसकी कीमत 16.95 हो चुकी है। साथ ही टाटा नेक्सन XZ+ Lux मॉडल की कीमत को देखें तो यह 16.29 लाख रुपए से बढ़कर 16.04 लाख रुपए कर दी गयी है। इस गाड़ी के एक और Dark XZ+ Lux मॉडल के दाम 16.9 लाख रुपए से बढ़कर 17.15 लाख हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः बेहद सिक्योर होगा BSNL का 5G Ecosystem, भारत सरकार कर रही इसकी पुख्ता तैयारी

ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

जिस तरह पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और लोग इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ रुख भी कर रहे हैं। अब EV गाड़ियों की बढ़ती कीमत को देखते हुए लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी बन गई है। अब देखना यह है कि बढ़ती कीमतों के साथ ग्राहक इन EV गाड़ियों को अपनाते हैं या नहीं।

Web Stories