इन बेहतरीन हैंड ब्लेंडर की मदद से अब रोज़ बनाए स्वादिष्ट खाना, कीमत 899 से शुरू

11725

किचन में अगर जरूरत के सारे एप्लायंस हो तो खाना बनाने और खाने में अलग ही मज़ा आता है।  इन एप्लायंस की लिस्ट में सबसे जरूरी नामों में से हैंड ब्लेंडर भी एक अहम नाम है जो किचन में स्वादिष्ट डिश बनाने में आपकी बहुत मदद करता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपके लिए 150 वॉट और कॉपर की मोटर वाले कुछ बेहतरीन मॉडल लेकर आये हैं जिनकी मदद से आप रोज कोई टेस्टी डिश बनाकर अपनी फैमिली को खिला सकते हैं। ये हैंड ब्लेंडर आपको कॉम्पैक्ट साइज में मिलेंगे और साथ ही इन्हें इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है और इनमें आपको मल्टीप्ल स्पीड कंट्रोलर की सुविधा भी मिलती है जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार यूज़ कर सकते हैं। बात इनकी कीमत की करें तो ये आपको 899 की शुरूआती कीमत से मिल जाएंगे।    

Best 150 Watt Hand Blender Starts 899

1. Kent Hand Blender

2. Pigeon Hand Blender

3. Rico Hand Blender

Kent हैंड ब्लेंडर

केंट कंपनी आपके किचन और होम एप्लायंस के लिए काफी मशहूर है और आपको भी इस कंपनी के प्रोडक्ट्स पसंद हैं तो आप हैंड ब्लेंडर में इसका मॉडल (16050) देख सकते हैं। यह आपको हाई-क्वालिटी प्लास्टिक से बना हुआ मिलेगा जो इसको टिकाऊ और मज़बूत बनाते हैं और यह आपको 15.3 x 14.5 x 21.5 सेंटीमीटर साइज में मिल जाएगा जो 150 वॉट की पॉवर से चलता है। 

यह हैंड ब्लेंडर आपको कॉपर की मोटर के साथ मिलता है ,जो सालों आपका साथ निभाती है साथ ही आप इसमें डेली इस्तेमाल होने वाली खाने की चीज़ों को आसानी से मिक्स कर सकते हैं।  बात इसके फीचर की करें तो यह आपको कॉम्पैक्ट साइज में मिलेगा जो आपकी छोटी या बड़ी किचन में आसानी से फिट हो जाएगा और इसके अलावा आपको ओवर-हीटिंग प्रोटेक्शन भी मिलता है,जिससे मशीन अपने आप बंद हो जाती है।  इसके साथ ही आपको 5 वेरिएबल स्पीड कंट्रोलर, मल्टीप्ल बीटर और आटा हुक,स्लॉट होल्डर और स्टैंड भी मिल जाते है। इस  प्रोडक्ट को आप वाइट कलर में ख़रीद सकते हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 1,275 रुपये है और कंपनी आपको 1 साल की वारंटी भी देती है। 

Pigeon हैंड ब्लेंडर

आप Pigeon ब्रांड का मॉडल (Tornado) भी देख सकते हैं,जो आपको हाई-क्वालिटी फ़ूड ग्रेड मटेरियल से बना हुआ मिलेगा। इसका साइज 6.5 x 6.5 x 3.3 सेंटीमीटर है और यह 150 वॉट की पॉवर के साथ आता है। इसमें आपको स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स मिलते हैं,जिनकी मदद से आप बेबी फ़ूड,डिजर्ट,सूप,सॉसेस और स्मूथीज भी मिनटों में बना सकते हैं।  

यह मॉडल आपको कॉम्पैक्ट और स्लीक डिज़ाइन  मिलेगा,जिसमें आपको दीवार में हैंग करने का भी ऑप्शन मिल जाता है,जिससे यह आपके किचन में बेहद कम जगह में फिट हो जाएगा। बात इसके फीचर्स की करें तो आपको पुश बटन,सिंगल स्पीड और लाइट वेट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसको इस्तेमाल करना बेहद आसान है और साथ ही इसे क्लीन करने में भी आपको किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। यह मॉडल आप वाइट कलर में ख़रीद सकते हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 899 रुपये है और कंपनी आपको 2 साल की वारणतय भी इस पर दे रही है।  

Rico Hand Blender

Rico हैंड ब्लेंडर

इस लिस्ट में अब Rico कंपनी के मॉडल (Rico HBCJ) के बारें में आपको बताते हैं। यह हैंड ब्लेंडर आपको हाई-क्वालिटी प्लास्टिक से बना हुआ मिलेगा,जो इसको टिकाऊ और मज़बूत बनाते हैं।  इसके साथ ही यह आपको150 वॉट की पॉवर वाली 100% कॉपर मोटर के साथ मिलता है और इसका साइज 24 x 9.5 x 34 सेंटीमीटर है।

यह प्रोडक्ट आपको क्विक ब्लेंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है,जिससे आप स्मूथी,डेली मिक्सिंग और ब्लेंडिंग और आता भी गूंथ सकते हैं। इसमें आपको जंगरहित मिन्सिंग ब्लेड के साथ 2 स्पीड कंटोलर मिलते हैं,जिनसे आप टमाटर प्यूरी,लस्सी, मिल्क शेक और क्रीम भी बना सकते हैं। इसके साथ आपको 2 जार भी मिलते हैं जिनको आप चटनी बनाने या फिर जूस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपको अट्रैक्टिव डिज़ाइन, लाइट वेट  कम्फर्टेबल ग्रिप और चलते वक़्त ज़्यादा शोर भी नहीं करता है, इसके साथ ही इसे साफ़ करना भी आसान है। यह मॉडल आप वाइट कलर में ख़रीद सकते हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 1,707 रुपये है और कंपनी आपको 1 साल की वारंटी भी इस पर देती है।  

Web Stories