60,000 रु. से कम की कीमत में खरीद सकते हैं ये 2-in-1 Laptops, जानें कीमत और फीचर्स

3995

अगर आप मल्टीपर्पज लैपटॉप की तलाश में 2-in-1 कंवर्टिबल Laptop एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये लैपटॉप्स टचस्क्रीन के साथ आते हैं। आप चाहें, तो इसे टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में Lenovo, ASUS, HP जैसी कंपनियों के 2-in-1 Laptops मौजूद हैं, जिन्हें 60,000 रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं। आइए जान लेते हैं कुछ 2-in-1 Laptops के बारे में…

Lenovo IdeaPad Flex 5
Lenovo IdeaPad Flex 5 भी 2-इन -1 टचस्क्रीन लैपटॉप है। इस लैपटॉप में 14 इंच का FHD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। IPS टेक्नोलॉजी से लैस है। लैपटॉप में 4th Gen का AMD Ryzen 5 (4500U) प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 2.3 GHz (Base) – 4.0 GHz (Max) है। इसमें 6 Cores हैं। यह प्री-लोडेड विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा, एमएस ऑफिस होम ऐंड स्टूडेंट्स 2019 प्री-इंस्टॉल्ड हैं। इसमें 8GB RAM DDR4-3200 रैम की सुविधा है, जिसे आप चाहें, तो 16GB तक बढ़ा सकते हैं।

साथ ही, 512GB SSD स्टोरेज की क्षमता है। इसमें AMD Radeon GFX और Lenovo डिजिटल पेन स्टाइलस भी मिलता है। यह 1.79 सेमी. पतला और वजन 1.5 किलोग्राम है। इसके अलावा, नैरो बेजल्स, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट रीडर भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक लैपटॉप की बैटरी लाइफ 9 घंटे है। यह 1घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। Lenovo IdeaPad Flex 5 की कीमत 58,990 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी ऑफर करती है।

ASUS VivoBook Flip 14
अगर आप 50,000 रुपये से कम में 2-in-1 लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो ASUS VivoBook Flip 14 (TP412FA-EC371TS) एक विकल्प हो सकता है। फिलहाल अमेजन पर इस लैपटॉप की कीमत 49,989 रुपये है। लैपटॉप में 14.0 इंच का एलईडी-बैकलिट FHD (1920×1080) डिस्प्ले है। यह 10 वीं जेनरेशन इंटेल कोर i3-10110U प्रोसेसर, 2.1 गीगाहर्ट्ज बेस स्पीड, 4.1 गीगाहर्ट्ज टर्बो बूस्ट स्पीड, 2 कोर से लैस है।

इसमें 4GB DDR4 2666MHz ऑनबोर्ड रैम, 1x SO-DIMM स्लॉट के साथ 12GB तक अपग्रेड करने सुविधा है। इसमें आपको 512GB M.2 NVMe PCIe 3.0 SSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। साथ ही इंटीग्रेटेड इंटेल UHD Graphics मिलता है। यह विंडोज 10 होम प्री-लोडेड ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह पतला और हल्का लैपटॉप है। इसका वजन केवल 1.5 किलोग्राम है। 42W, 3-सेल पॉलिमर बैटरी दी गई है। इसमें Backlit Chiclet कीबोर्ड है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी देती है।

HP Pavilion x360 (2021)
अगर आप 2-in-1 कंवर्टिबल लैपटॉप की तलाश में हैं, तो एचपी का HP Pavilion x360 (2021) एक ऑप्शन हो सकता है। यह टचस्क्रीन लैपटॉप 11th Gen Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर (4.2 गीगाहर्ट्ज तक इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी , 8 एमबी एल3 कैशे, 4 कोर) के साथ आता है। यह प्री-इंस्टॉल विंडोज 10 होम (Windows 10 Home) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2019 भी मिलेगा। लैपटॉप में 14-इंच FHD (1920 x 1080) IPS डिस्प्ले है। यह टच इनेबल्ड है।

एज-टू-एज ग्लास, माइक्रो-एज, 250 निट्स के साथ आता है। इसमें आपको Inking पेन नहीं मिलेगा। HP Pavilion 8 जीबी DDR4-3200 एसडीआरएएम (2 x 4 जीबी) रैम है, जिसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 512GB SSD दिया गया है। यह इंटेल के Iris Xᵉ Graphics के साथ आता है। लैपटॉप का वजन 1.58 किलोग्राम है। इसकी बैटरी लाइफ 7 घंटे है। इसमें 3-सेल, 41 Wh ली-आयन फास्ट चार्ज बैटरी दी गई है। इसमें एचपी ट्रूविजन एचडी कैमरा के साथ डुअल array digital microphone हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत अभी अमेजन पर 63,879 रुपये है। कंपनी इसके साथ एक साल की वारंटी देती है।

Web Stories