10000 से कम में खरीदें ये बेस्ट LED TV, छोटे कमरे के लिए बनेंगे बेस्ट ऑप्शन

16759

आजकल स्मार्ट टीवी सेगमेंट में इतनी सारी रेंज आ चुकी है कि ग्राहकों के पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। यानी जिसकी जैसी जरूरत, जैसा बजट वैसा ही मॉडल मार्केट में उपलब्ध है। अगर आपका बजट कम है और आपके कमरे का साइज़ भी छोटा है और आप एक अच्छा स्मार्ट टीवी खरिदने की सोच रहे हैं तो हम आपको 24 इंच साइज़ में आने वाले कुछ खास टीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए अच्छे विकप्ल बन सकते हैं।

Thomson 24 इंच LED TV

Thomson काफी लंबे समय से टीवी सेगमेंट में एक बड़ा और पॉपुलर नाम है। 24 इंच के साइज़ में कंपनी का 24TM2490 मॉडल आपके घर या ऑफिस के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। साउंड के लिए इसमें 20 W के स्पीकर्स लगे हैं। यह एक HD Ready TV है। इसका व्यू  एंगल 178 डिग्री  है जिससे आपको टीवी देखने का बेहतर अनुभव मिलता है। लेकिन इसमें कौन सा डिस्प्ले पैनल लगा है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कनेक्टिविटी के लिए इसमें  2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स दिए गये हैं। इस टीवी का डिजाइन ठीक है जोकि आपको पसंद आएगा। इस टीवी की कीमत 7,499 रुपये है और आप इसे फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं। कंपनी इस TV पर एक साल की वारंटी दे रही है। यह एक स्मार्ट LED टीवी है। यह भी पढ़ें: OnePlus 9 सीरीज के फोन्स पर 13,000 रुपये तक की जबरदस्त छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स

Kodak 24 इंच LED TV

24 इंच के TV सेगमेंट में Kodak का 24HDX100S TV मॉडल भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। कंपनी ने इसमें A+ ग्रेड पैनल का इस्तेमाल किया है। इसका व्यू  एंगल 178 डिग्री  है जिससे आपको टीवी देखने का बेहतर अनुभव मिलता है। साउंड के लिए इसमें 20 W के स्पीकर्स लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें  2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स दिए गये हैं। कंपनी इस TV पर एक साल की वारंटी दे रही है। बजट सेगमेंट के हिसाब से यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस TV का डिजाइन भी काफी अच्छा है। इस टीवी की कीमत 7,499 रुपये है और यह फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध है। यह टीवी आपके घर और ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह एक स्मार्ट LED टीवी  नहीं है। यह भी पढ़ें: boat Rockerz 330 Pro इयरफोन्स हुए लॉन्च, 60 घंटे बिना रुके म्यूजिक करें एन्जॉय

Westinghouse 24 इंच LED TV

अगर आप एक सस्ता 24 इंच का LED TV खरीदना ही चाहते हैं तो आप Westinghouse के 24 इंच साइज़ वाले LED TV के बारे में विचार कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें A+ ग्रेड पैनल का इस्तेमाल किया है। यह एक HD Ready LED TV है जिसका मॉडल  नंबर है WH24PL01, यह टीवी किफायती होने के साथ कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है। साउंड के लिए इसमें 20 W के स्पीकर्स लगे हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें  2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स दिए गये हैं। कंपनी इस TV पर एक साल की वारंटी दे रही है। यह टीवी आपके घर या ऑफिस के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आप इस टीवी को अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं और इसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसका व्यू  एंगल 178 डिग्री  है जिससे आपको टीवी देखने का बेहतर अनुभव मिलता है ।  

Web Stories