ये हैं Stainless Steel से बने मजबूत 3 बर्नर वाले Gas Stove, जानें क्या है कीमत

8964

अगर आप गैस स्टोव खरीदना चाहते हैं, तो आज बाजार में कई तरह के गैस स्टोव (gas stove) मौजूद हैं। कुछ लोगों को ग्लास टॉप (glass top) वाले गैस स्टोव पसंद आते हैं, तो कुछ लोगों को स्टेनलेस स्टील वाले गैस स्टोव। Stainless Steel वाले गैस स्टोव की खास बात यह है कि न सिर्फ मजूबत होता है, बल्कि यह चलता भी लंबा है। इसे कांच वाले गैस स्टोव की तुलना में साफ करना भी आसान होता है।

अगर आप 3 burner वाले स्टेनलेस स्टील गैस स्टोव खरीदने की सोच रहे हैं, तो तमाम कंपनियों के गैस स्टोव मौजूद हैं। आइए जान लेते हैं कुछ 3 burner Stainless Steel अच्छे गैस स्टोव के बारे में, जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Sunflame stainless steel bonus Gas Stove

अगर आप मजबूत और टिकाऊ गैस स्टोव खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर Sunflame का यह गैस स्टोव (Gas Stove) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 3 burners वाला गैस स्टोव है। इसमें बर्नर का साइज थोड़ा अधिक चौड़ा है, ताकि पसंदीदा भोजन तेजी से पका सकें। बर्नर शुद्ध पीतल से बने होते हैं, जबकि इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है।

अच्छी बात यह है कि प्रोडक्ट ISI अप्रूव्ड है। बोर्ड गुणवत्ता वाले गैस स्टोव के लिए एक प्रमाण पत्र प्रदान करता है। यह स्टेनलेस स्टील drip trays के साथ आता है। अगर आप टिकाऊ गैस स्टोव खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। Sunflame stainless steel bonus Gas Stove की ऑनलाइन कीमत 3,799 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

Preethi Topaz Stainless Steel 3-Burner Gas Stove

Preethi नाम आपको भले ही नया लगे, लेकिन यह गैस स्टोव काफी स्टाइलिश और मजूबत है। इस गैस स्टोव को स्टेनलेस स्टील (stainless steel) का उपयोग करके बनाया गया है ताकि लंबे समय तक चल सके। वैसे, कांच के चूल्हे की तुलना में स्टेनलेस स्टील को साफ करना ज्यादा आसान होता है। इसे केवल गीले कपड़े का उपयोग करके साफ किया जा सकता है।

अगर आपने कभी स्टील के चूल्हे का इस्तेमाल किया है, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितने समय तक चल सकता है। बर्नर नीली लौ देता है और कम गैस की खपत करके ऊर्जा बचाता है। यह पीतल बर्नर के साथ आता है, जो तेजी से खाना पकाने की सुविधा देता है। कंपनी ने स्टोव को चालू और बंद करने के लिए एक नाइट ग्लो नॉब (night glow knob) लगाया है।

यह गैस स्टोव (gas stove) उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो ग्लास के ऊपर स्टील पसंद करते हैं। Preethi Topaz Stainless Steel गैस स्टोव की ऑनलाइन कीमत 5,151 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी ऑफर करती है।

Vidiem GS S3 179 A Viva 3 Burner Stainless Steel Gas Stove

Vidiem GS S3 179 A Viva 3 बर्नर स्टेनलेस स्टील गैस स्टोव की बिल्ड क्वालिटी मजबूत है। यह गैस स्टोव अधिक रेट्रो लुक के साथ आता है। जो लोग रेट्रो डिजाइन पसंद करते हैं, उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। स्टील फिनिश के साथ आने वाले इस गैस स्टोव में 3 बर्नर हैं। इसे साफ करना आसान है। इसमें आपको जंबो, मध्यम और छोटे पीतल के बर्नर मिलेंगे।

इसमें मिरर फिनिश रस्टप्रूफ हैवी गेज स्टेनलेस स्टील बॉडी से लैस है। हैवी ड्यूटी ब्रास बर्नर और मिक्सिंग ट्यूब विशेष रूप से भारतीय खाना पकाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आपको रिमूवेबल स्पिल प्रूफ ड्रिप ट्रे मिलता है। Vidiem GS S3 179 A Viva 3 बर्नर स्टेनलेस स्टील गैस स्टोव की ऑनलाइन कीमत 5,750 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 5 साल की वारंटी दे रही है।

Web Stories