घर पर बनायें होटल जैसी दम बिरयानी, आज ही लायें ये बेस्ट बिरयानी पॉट

19778

यदि आप बिरयानी खाना और बनाना पसंद करते हैं तो एक स्वादिष्ट बिरयानी बनाने के लिए मसाले के साथ सही कुकवेयर का होना भी आवश्यक है। अपनी रसोई में उपयुक्त बिरयानी पॉट शामिल करने से आपको आसानी से विभिन्न प्रकार की बिरयानी तैयार करने में मदद मिलेगी। अगर किसी को असली दम (भाप) बिरयानी बनानी है तो इन पॉट में दम स्टाइल की बिरयानी आपको घर पर ही मिल जाएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह बिरयानी के बर्तन कई तरह के मटेरियल जैसे नॉन-स्टिक, सिरेमिक, हार्ड-एनोडाइज्, मिट्टी और एल्युमीनियम में उपलब्ध हैं, जिन्हे आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं ऑनलाइन उपलब्ध अच्छे बिरयानी पॉट्स के बारे में….

बेस्ट बिरयानी पॉट/हांडी, ये हैं ऑप्शंस:

Hawkins Futura Hard Anodised Aluminum Cook-n-Serve
Impex PEARL 2810 Aluminium, Ceramic Biriyani Pot
Craftsman India Online Pottery Earthen Handi Pot

Hawkins Futura biryani pot

Hawkins Futura Hard Anodised Aluminum Cook-n-Serve

Hawkins Futura Hard Anodised Aluminum Cook-n-Serve बाउल दम बिरयानी बनाने के लिए एक प्रमुख ऑप्शन है। वास्तव में, यह भारतीय और पश्चिमी दोनों व्यंजनों के लिए समान रूप से एक आदर्श विकल्प हो सकता है। हार्ड एनोडाइज मटेरियल से बनी 6 लीटर कैपेसिटी का यह कुकवेयर 4.06 मिमी मोठे हैवी गेज से बना है, जिसके किनारे समान रूप से गर्मी फैलाते हैं और लंबे समय तक गर्मी बरकरार रखते हैं। पॉट का मोटा बेस काम तेल में ही स्वादिष्ट बिरयानी बनाने में सक्षम है और उसे तले से चिपकने नहीं देता है। इस तरह यह बिरयानी पकाने और परोसने दोनों के लिए एक उत्कृष्ट बर्तन है। अच्छी फिटिंग के साथ आने वाला ढक्कन गर्मी/भाप और स्वाद को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में मदद करता है। Hawkins Futura पर आपको 5 साल की वारंटी मिल जाती है और इसे आप अमेज़न से 1876 रूपये में खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें:घर पर बनाये सॉफ्ट और स्वादिष्ट अप्पम, आज ही लाये बेस्ट अप्पम मेकर पात्र

Impex Ceramic Biriyani Pot

Impex PEARL 2810 Aluminium, Ceramic Biriyani Pot

स्वाद से भरपूर बिरयानी बनाने के लिए Impex Nonstick Ceramic बिरयानी पॉट आपका आदर्श कुकवेयर हो सकता है। इसमें 3-लेयर हाई-ग्रेड सिरेमिक कोटिंग है, जिससे कि खाना बनाने के लिए न्यूनतम तेल की आवश्यकता होती है। यह पैन की सतह पर कोई अवशेष नहीं छोड़ता है, जिससे इसे साफ करना आसान हो जाता है। दोनों तरफ बैकेलाइट हैंडल गर्मी को अवशोषित नहीं करते हैं और हैंडल को हमेशा ठंडा रखते हैं। 3 mm मोटाई के साथ आने वाला यह बिरयानी पॉट सभी तरह के कुकटॉप जैसे गैस, इलेक्ट्रिक, सिरेमिक और हैलोजन स्टोव के साथ कम्पेटिबल है। इसमें एंटी-स्किड रेजिस्टेंस ग्लास ढक्कन भी शामिल है जो इसे खाना पकाने और भाप देने के लिए सुविधाजनक बनाता है। इस प्रोडक्ट पर आपको एक साल की वारंटी मिल जाती है और इसकी ऑनलाइन कीमत 2259 रूपये है। ये भी पढ़ें:1000 रुपये से भी कम में आते हैं ये मसाला बॉक्स, अब मसाले रहेंगे लम्बे समय तक फ्रेश

Craftsman Earthen Handi Pot

Craftsman India Online Pottery Earthen Handi Pot

यदि आप अधिक पारंपरिक तरीके से स्वादिष्ट बिरयानी पकाने का ऑप्शन देख रहे हैं तो Craftsman Pottery Earthen Handi Pot खाना पकाने/परोसने के लिए ढक्कन के साथ आने वाली बिरयानी हांडी एक उत्कृष्ट विकल्प है। 4 लीटर कपैसिटी के साथ यह आपके खाने को हेल्थी तरीके से पकने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध सबसे अच्छा खाना पकाने का मिट्टी का बर्तन हो सकता है। मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से आपको कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, मैग्नीशियम, सल्फर और कई अन्य यौगिक मिलते हैं जो मिट्टी से हमारे शरीर को लाभ होता है क्योंकि प्रकृति में क्षारीय होने से भोजन में मौजूद एसिड के साथ क्रिया करके भोजन के पीएच संतुलन को बेअसर करने में मदद मिलती है। मिट्टी एक झरझरा पदार्थ होने के कारण, गर्मी और नमी को समान रूप से प्रसारित करने देती है जिससे कि बिरयानी और मांस को समान रूप से पकाने में मदद करती है और स्वाद बरक़रार रहता है। आप इसे अमेज़न से 849 रूपये में खरीद सकते हैं। ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक तंदूर में घर पर बनायें अपना पसंदीदा तंदूरी खाना, कीमत 2000 से भी कम

Web Stories