बेहद कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल हैं ये Keyboards, कहीं भी ले जा सकते हैं साथ

25405

अगर आपके पास अच्छे कीबोर्ड (Keyboards) हों, तो ये आपके कार्य को आसान बना देंगे। वैसे, कीबोर्ड का उपयोग न सिर्फ कंप्यूटर के साथ, बल्कि लैपटाप और टैबलेट के साथ भी किया जा सकता है। यदि आप अपने लिए ऐसे कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल कीबोर्ड की तलाश में हैं, जो आपको कार्य को आसान बना दे, तो फिर ये विकल्प अच्छे हो सकते हैं। ये कीबोर्ड आकार में छोटे होते हैं, लेकिन सभी महत्वपूर्ण कीज और फंक्शनैलिटी के साथ आते हैं। जब आप यात्रा कर रहे हों या बस घूम रहे हों तो आप कीबोर्ड को अपने साथ ले जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ सबसे अच्छे पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट कीबोर्ड के बारे में, जिसे किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।

Logitech K380
लॉजिटेक के380 (Logitech K380) हल्का और छोटे आकार का वायरलेस कीबोर्ड है। आप इसे आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपके डेस्क पर ज्यादा जगह भी नहीं लेगा। इसमें शॉर्टकट और मीडिया कीज के साथ बेहतर कर्व्ड कीज हैं। कीबोर्ड का उपयोग मैक, विंडोज, एंड्रॉयड, आईओएस और क्रोम ओएस डिवाइस के साथ किया जा सकता है, इसलिए आपको डिवाइस कॉम्पिटेबिलिटी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इस वायरलेस कीबोर्ड से एक साथ तीन डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं। लॉजिटेक K380 एक अत्यधिक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड को आप फिलहाल अमेजन से 2,983 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः कार और बाइक पर नजर रखेंगे ये GPS Tracker, कीमत बजट में

Ant Esports MK1200
यदि आप एक कॉम्पैक्ट गेमिंग कीबोर्ड चाहते हैं, तो हम आपको Ant Esports MK1200 की सलाह देते हैं। यह RGB बैकलाइट लाइटिंग के साथ एक मिनी वायर्ड मैकेनिकल कीबोर्ड है। इसमें कस्टमाइज्ड करने के लिए चार ब्राइटनेस लेवल के साथ 17 बैकलिट मोड हैं। कीबोर्ड में 50 मिलियन क्लिक जीवनकाल के साथ आउटेमु रेड स्विच और फुल घोस्टिंग कीज हैं। यह कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है और इसके साथ आपको एक ब्रेडेड केबल भी मिलती है। Ant Esports MK1200 उन लोगों के लिए बेहतर है जो एक कॉम्पैक्ट गेमिंग और मैकेनिकल कीबोर्ड चाहते हैं। इस गेमिंग कीबोर्ड की कीमत अमेजन पर 2,212 रुपये है।

यह भी पढ़ेंः 26 km का माइलेज देने वाली 2022 Maruti Suzuki Ertiga भारत में लॉन्च, कीमत 8.35 लाख रु से शुरू

Portronics Key2-A
यह भी कीबोर्ड और माउस कॉम्बो है। यह बजट फ्रेंडली कीबोर्डा है। कीबोर्ड डिजाइन में बहुत कॉम्पैक्ट है और यह आसानी से आपके बैग के अंदर फिट हो सकता है। माउस में नाइज लेस डिजाइन के साथ आता है, जो इसे उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है जो एक शांत वातावरण में कार्य करना चाहते हैं। यह कीबोर्ड और माउस कॉम्बो ब्लैक और रेड कलर कॉम्बिनेशन में आता है। आप इसे पीसी, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्ट्रोनिक्स की2-ए वायरलेस कीबोर्ड और माउस कॉम्बो किफायती विकल्प हैं। इस कीबोर्ड की कीमत 1,099 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

यह भी पढ़ेंः फुल चार्ज में 90km चलती है Wroley E- Scooters, ड्राइविंग लाइसेंस की नहीं पड़ेगी जरूरत

Web Stories