20 हजार से कम में आती हैं ये बेस्ट फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, जानें फीचर्स

16148

सर्दी का मौसम है और ऐसे में कपड़ें धोना एक बहुत बड़ा चैलेंज रहता है क्योंकि धूप ना के बराबर होती है और नॉर्मल कपड़ों के साथ-साथ गर्म कपड़ें भी निकल आते हैं।  ऐसे में अगर आपके पास फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हो तो आपको कपड़ें धोने के लिए किसी भी तरह की प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपके कपड़ें वॉश के साथ-साथ ड्राई होकर मशीन से निकालेंगे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको 7.5 किलो वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के कुछ बेहतरीन ऑप्शन बता रहें हैं,जो कई एडवांस फीचर्स से लैस और ढ़ेरों वॉश प्रोग्राम के साथ आपको मिल जाएंगी। आपको बता दें ये वॉशिंग मशीन के छोटे,मीडियम या फिर बड़े परिवार के लिए भी बेस्ट ऑप्शन बन सकती है।  तो आइए जानते हैं इन मॉडल्स के कुछ ख़ास फीचर्स के बारें में।  

Best Fully Automatic 7.5 Kg Washing Machine Under 20000  

1. Thomson 7.5 Kg Fully Automatic Washing Machine
2. Godrej 7.5 Kg Fully Automatic Washing Machine
3. White Westinghouse 7.5 Kg Fully Automatic Washing Machine

Thomson 7.5 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

पिछले कुछ सालों में थॉमसन ने मार्किट में अपनी पकड़ फिर से मज़बूत कर ली है और इसके प्रोडक्ट्स लोगो को काफी पसंद भी आने लगे हैं,तो अगर आप अपने लिए एक नई फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो आप इस ब्रांड का मॉडल “TTL7501” देख सकते हैं। यह आपको कई बेहतरीन फीचर्स से लैस मिल जाएगा। सबसे पहले आपको बता दें कि यह 7.5 किलो की रेंज वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो 720 rpm की ताकत से चलती है और आपके बड़ी साइज़ फैमिली के लिए परफेक्ट मॉडल साबित हो सकती है। यह मॉडल 10 वॉश प्रोग्राम स्टैण्डर्ड, नॉर्मल,एक्सप्रेस, ब्लैंकेट, एयर ड्राई,सोक,और भी कई ऑप्शन के साथ मिल जाता है जिससे आप हर तरह के कपड़ें बेहद आसानी से साफ़ कर सकते हैं। इसके अलावा इसका टब आपको मज़बूत स्टेनलेस स्टील से बना हुआ मिलेगा और इसकी आउटर बॉडी आपको टिकाऊ प्लास्टिक से बनी हुई मिल जाती है। इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले,मैमोरी बैकअप,टब क्लीन, और नॉइज़ फ्री जैसे कई उम्दा फीचर भी मिल जाते हैं।  यह आपको ग्रे कलर में मिल जाएगी। इसकी ऑनलाइन कीमत 14,499 रुपये है और कंपनी आपको 2 साल की वारंटी भी ऑफर करती है। यह भी पढ़ें: Revolt RV400 हुआ 18 हजार रुपये महंगा, जानें क्या है नया प्राइस

Godrej 7.5 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

गोदरेज भी होम एप्लायंस में एक भरोसे का नाम है और आप इस ब्रांड का मॉडल “WTEON ALR C 75 5.0 ROGR ” देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह आपको 5 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग के साथ आता है। यह 7.5 किलो की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो 700 rpm की ताकत से चलती है और आप इस सर्दी के मौसम में आसानी से कोई भी कपड़ा इसमें धो सकते हैं। यह प्रोडक्ट आपको हाई-क्वालिटी प्लास्टिक से बना हुआ मिल जाएगा और इसका टब आपको स्टेनलेस स्टील से बना हुआ मिलता है जो सालों चलता है। इसके साथ ही इस प्रोडक्ट में आपको डिजिटल डिस्प्ले जिसको रीड और इस्तेमाल करना बेहद आसान है, साथ ही यह वॉटर रेसिस्टेंट भी है और साथ ही आपके छोटे बच्चों की सेफ्टी के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर भी आपको मिल जाता है। यह आपको बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है क्योंकि इसमें आपको 9 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं जिनको आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप इस मॉडल को रॉयल ग्रे कलर में ख़रीद सकते हैं।  इसकी ऑनलाइन कीमत 18,290 रुपये है और कंपनी आपको 2 साल प्रोडक्ट पर और 10 साल मोटर पर वारंटी देती है। यह भी पढ़ें: नए अंदाज में TVS Apache RTR 200 4V हुई लॉन्च, कीमत 1.33 लाख रुपये

White Westinghouse 7.5 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

आपको बता दें कि आप वाइट वेस्टिंगहाउस ब्रांड की वॉशिंग मशीन भी देख सकते हैं जो इलेक्ट्रोलक्स का ही ट्रेडमार्क है और पके लिए अच्छा सौदा साबित हो सकता है। आप इस ब्रांड का मॉडल “HDT7500” देख सकते हैं, जो 720 rpm की ताकत से चलता है और ये छोटी से लेकर बड़ी फैमिली के लिए फिट ऑप्शन बन सकता है। बात इसके कुछ ख़ास फीचर्स की करें तो यह आपको 10 वॉश प्रोग्राम के साथ मिल जाएगा जो आपके हर वॉशिंग की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है।  इसके साथ ही इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले, डिले स्टार्ट,शॉक प्रूफ, ऑटो पॉवर ऑफ और मैमोरी बैकअप जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।  इसके साथ ही आपको बता दें की यह वॉशिंग मशीन लो नॉइज़ और एंटी-वाइब्रेशन के फीचर्स से लैस मिलती है जो आवाज़ नहीं करती। आपको यह मॉडल ग्रे कलर में मिल जाएगा।  इसकी ऑनलाइन कीमत 14,999 रुपये है और कंपनी 2 साल प्रोडक्ट पर और 5 साल मोटर पर वारंटी दे।  

Web Stories