घर पर करें पार्लर जैसे हेयर कर्ल, ये हैं बेस्ट हेयर कर्लर

19343

फैशन का चलन समय के साथ बदल जाता है, लेकिन लहराते और घुंघराले बाल हमेशा ही ट्रेंड में बने रहते हैं। अगर आप पार्टीज या घूमने की शौक़ीन हैं तो हेयर कर्लर आपके लिए मस्ट हैव एक्सेसरी है, जो मिनटों में आपके सीधे बालों को कर्ल करके आपको एक नया लुक देती है। कर्ल चाहे रिंगलेट के रूप में हों या वेव्स के रूप में, एक अच्छा हेयर कर्लर कम नुकसान पहुंचाकर आपके पुरे लुक को बदलने का सामर्थ्य रखता है। हर बार सैलून पर हज़ारों रुपये खर्च करने के बजाय एक अच्छी गुणवत्ता वाले कर्लिंग आयरन में निवेश करना आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही अच्छे कर्लिंग आइरन के बारे में बता रहे हैं।

बेस्ट हेयर कर्लर, ये हैं ऑप्शंस :

PHILIPS BHB862/00 Hair Curler
VEGA Ease (VHCH-01) Hair Curler
AGARO HC-8001 Chopstick Hair Curler
Syska HC750 SalonPro Hair Curler

PHILIPS BHB862/00 Hair Curler

हेयर स्टाइलिंग टूल की बात करें तो PHILIPS BHB862/00 Hair Curler एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह कर्लिंग आयरन 1.6 cm व्यास की सिरेमिक कोटिंग बैरल के साथ आती है जो कर्ल को चमकदार और बाउंसी बनाने में मदद करती है। पावर इंडिकेटर लाइट के साथ आने वाले इस कर्लर में अधिकतम तापमान 220 है। 60 सेकंड में यह कर्लर अच्छी तरह गर्म हो जाता है, ब्लिंकिंग एलईडी लाइट इंगित करती है कि डिवाइस कब उपयोग के लिए तैयार है। स्वीवेल कॉर्ड कर्लर वायर को उलझने से बचाती है। PHILIPS Hair Curler पर आपको 2 साल की वारंटी मिल जाती है। इसे आप अमेज़न से 1710 रूपये में खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़े: अब डीप क्लीनिंग होगी आसान, इस्तेमाल करें कार्डलेस वैक्यूम क्लीनर

VEGA Ease (VHCH-01) Hair Curler

VEGA Ease (VHCH-01) Hair Curler क्रोम प्लेट्स और सिरेमिक कोटिंग के साथ आता है । यह 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है और लंबे बाल वाली महिलाओं के लिए एकदम सही है। इसमें आपको 19 मिमी व्यास का बैरल मिल जाता है जो बालों को कर्ल और स्टाइल करने के लिए पर्याप्त लंबाई है। सेफ्टी स्टैंड और कूल टिप खुद को चोट पहुंचाए बिना इसे पकड़ना सुविधाजनक बनाते हैं। 360-डिग्री स्वीवेल कॉर्ड के साथ, यह बिना किसी उलझाव के बालों को कर्ल करता है। यह प्रोडक्ट 2 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आता है और इसका ऑनलाइन प्राइस 1070 रूपये है। इसे भी पढ़े: शूटिंग स्किल्स को दें प्रोफेशनल टच, आज ही लायें बेस्ट रिंग लाइट्स

AGARO HC-8001 Chopstick Hair Curler

अगर आप स्लीक और टाइट कर्ल्स पसंद करते हैं तो AGARO HC-8001 Chopstick Hair Curler आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह कर्लर 10 मिमी बैरल व्यास के साथ आता है और 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाता है। जो कि बालों को अच्छी तरह से कर्ल करता है। उंगलियों को जलने से बचाने के लिए कूल टच टिप जैसे फीचर इसमें मौजूद हैं। सिरेमिक कोटिंग पूरे बैरल में समान गर्मी वितरणको सुनिश्चित करती है। साथ ही कर्लर में एलईडी इंडिकेटर लाइट, 360° स्वीवेल कॉर्ड, 2 साल की निर्माता वारंटी भी मिलती है। इसे आप अमेज़न से मात्र 719 रूपये में आर्डर कर सकते हैं। इसे भी पढ़े:400 रु से भी कम में लाएं वेजिटेबल चॉपर, चुटकियों में कटेंगी सब्जियां

Syska HC750 SalonPro Hair Curler

पार्लर जैसे बाउंसी कर्ल के लिए Syska HC750 SalonPro Hair Curler एक अच्छा विकल्प है। हीट रेसिस्टेंट सिरेमिक कोटिंग टोंग 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होकर एकदम सैलून स्टाइल स्मूथ कर्ल्स प्रदान करती है। इसमें भी आपको कूल टिप मिल जाती है जो सुरक्षित और आरामदायक उपयोग सुनिश्चित करटी है। इसमें एक अटैच सुरक्षा स्टैंड है जो कि एक तरफ रखे जाने के इसे सुविधाजनक बनाता है। 25mm व्यास की बैरल, एलईडी इंडिकेटर लाइट, 360° स्वीवेल कॉर्ड के साथ Syska कर्लर की ऑनलाइन कीमत 999 रूपये है।

Web Stories