1500 रुपए में घर ले आए ये ख़ास फीचर्स वाले हैंड ब्लेंडर, किचन का मिनटों में होगा काम

4509

आजकल हैंड ब्लेंडर (Hand Blender) हर घर की जरूरत है, क्योंकि इससे आपके किचन का काम मिनटों में हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपने किचन के लिये एक बढ़िया हैंड ब्लेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे खास ब्लेंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ किफ़ायती है बल्कि कई फीचर्स से भी लैस हैं।

KENT हैंड ब्लेंडर

Kent होम एप्लायंसेज सेगमेंट में बड़ा नाम है। अगर आप केंट का हैंड ब्लेंडर लेने का मन बना रहे हैं तो आप कंपनी का 16050 मॉडल को चुन सकते हैं। इसकी 150W की क्षमता है और इसका हैंड ब्लेंडर का वज़न सिर्फ 0.8 Kg है। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील और मोटर कॉपर की बनी है। अलग-अलग मिश्रण बनाने के लिए इसमें आपको 5 स्पीड-कंट्रोल मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से जब भी आपकी मशीन ओवरहीट होगी तो यह अपने आप बंद हो जायेगी। इसमें लगे मल्टी बीटर की मदद से आप अंडा ,हैवी क्रीम, चॉक्लेट चिप्स जैसी अन्य चीज़े भी बड़ी आसानी से मिक्स कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन काफी अच्छा है और यह काफी कॉम्पैक्ट भी है। इसमें आप ठंडा या गरम कोई भी खाने का समान ब्लेंड कर सकते है। ये हैंड ब्लेंडर आपको वाइट कलर में स्टैंड के साथ आपको मिलेगा। इसकी कीमत 1,175 रुपये  है और इस पर आपको एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

Orpat हैंड ब्लेंडर

Orpat कंपनी काफी किफायती प्रोडक्ट्स बनाने के लिए पॉपुलर है। अगर आप एक हैंड ब्लेंडर लेने की सोच रहे हैं तो आप कंपनी का HHB-100E WOB मॉडल चुन सकते हैं। यह 250W के साथ मिलता है। इसमें आपको अलग से एक अच्छी प्लास्टिक जार मिलता है जिसमें आप सुविधापूर्वक किसी भी चीज़ को ब्लेंड कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन स्लीक है और इसकी ग्रिप बेहतर है।  यह एक इजी-टो-यूज़ प्रोडक्ट है जिसे साफ़ करना भी बेहद आसान है।  इसके ब्लेड्स स्टेनलेस स्टील के बने है जो लॉन्ग-लाइफ चलते है और इनमें जंग लगने का डर भी नहीं होता। इस हैंड ब्लेंडर में आपको 6 स्पीड फंक्शन मिलेगा जिससे आप चोप्पिंग, ब्लेंडिंग या फिर मिक्सिंग जैसे काम सिर्फ एक बटन दबा कर मिनटों में कर सकते हैं। इसकी मोटर 18000 RPM की ताकत से चलती है जिससे आप कोई भी फ्रूट या वेजिटेबल का फटाफट चुरा बना सकते हैं। यह हल्का है और इसके छोटे आकार के कारण आप इसको अपने किचन में कही भी रख सकते हैं। इसकी कीमत 680 रुपये है और इस पर आपको एक साल की वारंटी भी मिलती है।

Philips हैंड ब्लेंडर

Philips कंपनी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए जानी है, अगर आप कम बजट में एक हैंड ब्लेंडर लेने की सोच रहे हैं तो आप कंपनी का HHB-100E WOB मॉडल चुन सकते हैं। यह मॉडल 250W की क्षमता के साथ आता है। इसके साथ आपको 1 लीटर का प्लास्टिक जार मिलता है जिसमें आप जूस ,प्यूरी, शेक जैसे कई आइटम बना सकते है।  इसके ट्विस्ट एंड स्लाइड ब्लेड्स आपको बेहतर कटिंग देते है।  इसमें आपके मिक्सिंग ,ब्लेंडिंग जैसे काम बस एक बटन दबाने से हो जाते है।  Philips का ये  हैंड ब्लेंडर दिखने में स्लीक,ट्रेंडी और कॉम्पैक्ट है। इसके साथ आपको एक मीटर की वायर भी मिलती है। इसमें आपको 1 स्पीड फंक्शन मिलता जिसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। क्लीन करने के लिए आप इसे डिशवॉशर में भी डाल सकते है। इसकी कीमत 1,209 रुपये और कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी दे रही है।   

Web Stories