1,000 रुपये की रेंज में आते हैं ये बेस्ट Hand Mixers, जानें इनके फीचर्स

5238

बेकिंग (Baking) बहुत सारे लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन यह थका देने वाला कार्य होता है। नरम और चिकनी बनावट वाले बेक के लिए हैंड ब्लेंडर (hand blender) भी काफी उपयोगी हो सकते हैं। आपको बता दें कि हैंड मिक्सर (Hand mixers) विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को कुक (cook) और बेक (bake) के लिए उपयोगी होते हैं। अगर आप किफायती हैंड ब्लेंडर (hand blender) खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई कंपनियों के हैंड ब्लेंडर (hand blender) मौजूद हैं। ये ज्यादा महंगे भी नहीं हैं, आप इसे कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं…

ये हैं भारत में मिलने वाले Best hand mixers

  • Orpat HHB-100E WOB 250-Watt Hand Blender
  • KENT Hand Blender- 150 W, White
  • Inalsa Hand Mixer Easy Mix
  • Boss E111 125-Watt Portable Hand Blender

ऑरपेट एचएचबी-100ई डब्ल्यूओबी 250 वॉट हैंड ब्लेंडर

Orpat का 250-Watt वाला यह हैंड ब्लेंडर ( Hand Blender) किचन के लिए उपयोगी हो सकता है। इस हैंड ब्लेंडर की मदद से काटने, ब्लेंड करने और मिक्सिंग (mixing) करने जैसा कार्य आसान हो सकता है। इसमें हाई क्वालिटी वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड (stainless steel blades) का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें जंग नहीं लगते और ये खराब भी नहीं होंगे। इसे धोना आसान है। इसका पतला डिजाइन इसे स्टोर करना आसान बनाता है। इसमें यूजर के अनुकूल स्विच हैं और यह ग्रिप करने में भी आसान है। इसकी फ्रेक्वेंसी 50Hz है और इसमें शक्तिशाली 250W के मोटर लगे हैं। इसमें 2-मीटर का लंबा पावर कॉर्ड दिया गया है। यह 18000 RPM के साथ आता है। Orpat के इस हैंड ब्लेंडर की कीमत अमेजन पर अभी 680 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी भी ऑफर करती है।

केंट हैंड ब्लेंडर- 150 W

KENT Hand Blender (केंट हैंड ब्लेंडर) भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। यह डिटेचेबल dough hooks और whisking hooks के साथ आता है। यह हैंड ब्लेंडर आपके किचन के लिए आदर्श हो सकता है। इसमें 5 लेवल तक स्पीड कंट्रोल की सुविधा दी गई है। ओवरहीटिंग के मामले में यह ऑटोमैटिकली ही ऑफ हो जाता है। इसलिए यह इस्तेमाल के मामले में काफी आसान है और आपको किसी खतरे को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह मजबूत स्टैंड के साथ आता है। इसलिए आप इसे अपने किचन काउंटर पर स्थायी रूप से रख सकते हैं। इस हैंड ब्लेंडर में 150W के मोटर दिए गए हैं। इसके लिए 220-240 वोल्ट आउटपुट की जरूरत होती है।
KENT के इस Hand Blender की कीमत 1,185 रुपये है। कंपनी का यह प्रोडक्ट 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

इनालसा हैंड मिक्सर ईजी मिक्स 250 वॉट

Inalsa Hand Mixer Easy Mix (इनालसा हैंड मिक्सर ईजी मिक्स 250 वॉट) में पावफुल 250 Watt के मोटर दिए गए हैं। इसमें 7 स्पीड कंट्रोल हैं। इस हैंड मिक्सर (hand mixer) से बेकिंग की समस्याओं का आसानी से समाधान हो जाएगा। इसमें दिए गए 7 लेवल स्पीड कंट्रोल का उपयोग आप अंडे, क्रीम चीज और मक्खन को फेंटने के लिए कर सकते हैं। इससे आप एक बेहतर केक बना सकते हैं। शक्तिशाली 250W मोटर आपको सूखे मेवे और चॉकलेट बार को भी मिक्स करने की सुविधा देता है। इसमें यूजर फ्रेंडली इजेक्ट नॉब्स हैं, जिन्हें पकड़ना आसान है। यह dough hooks और whiskers के साथ आता है। Inalsa Hand Mixer की कीमत अमेजन पर 1185 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी देती है।

बॉस E111 125-Watt पोर्टेबल हैंड ब्लेंडर

Boss E111 125वॉट के साथ आने वाल पोर्टेबल Hand Blender है। यह ग्रे और व्हाइट कलर में आता है। इसे ऑपरेट करने के लिए 240 वोल्ट के वोल्टेज की जरूरत पड़ती है। यह सुपर शार्प ब्लेड (super sharp blades) के साथ आता है। यह हैंड मिक्सर कुछ भी ब्लेंड कर सकता है और इसके आप अपना काफी समय भी बचा सकते हैं। इसमें आपकी सुविधा के लिए वॉल-माउंटिंग स्टैंड है। 125W मोटर और 2-लेवल स्पीड कंट्रोल (speed control) इसे बेहतर प्रोडक्ट बनाता है। यह लंबे समय तक चलेगा। इसमें दो रिमूवेबल ब्लेड्स हैं। साथ ही, इसे ऑपरेट करने के लिए आसान स्टार्ट / स्टॉप बटन दिए गए हैं। यह ISI approved है। इसकी कीमत अमेजन पर अभी 1190 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साली की वारंटी ऑफर करती है।

Web Stories