फुल चार्ज में 130km चलती है Mahindra Treo Electric Auto, अब इस राज्य में भी शुरू होगी बिक्री

16978

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। कमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी तीन- पहिया इलेक्ट्रिक वाहन अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। तिपहिया इलेक्ट्रिक ऑटो Mahindra Electric Auto की शुरुआत अब महाराष्ट्र में भी होने जा रही है।

कंपनी ने एक ट्वीट के माध्यम से इसकी सूचना दी है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री कुछ राज्यों में पहले से ही शुरू है। अगर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। महिंद्रा ट्रियो (Mahindra TREO) से कम लागत पर ज्यादा कमाई हो सकती है। यह भी पढ़ेंः Hyundai की यह Electric SUV जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 480 km रेंज का दावा

सब्सिडियरी और छूट का उठाएं लाभ

कंपनी के मुताबिक, Mahindra Treo के देशभर में 12,000 से ज्यादा यूजर्स हैं। आपको बता दें कि Mahindra Treo ई-रिक्शा के लिए परमिट, रोड टैक्स और यहां तक कि रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, खरीदारी पर 30,000 रुपये की सब्सिडियरी राज्य से मिलता है। कंपनी ने यह जानकारी भी दी है कि 31 दिसंबर से पहले इस ई-रिक्शा की खरीद पर 37,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। कंपनी इस ई-रिक्शा को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

130 km है महिंद्रा ट्रियो की रेंज

Mahindra Treo के फीचर्स की बात करें तो यह आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी के साथ आता है, जिसकी क्षमता के साथ 48V (स्थापित) – 7.37 kWh होती है। यह ई-रिक्शा स्टैंडर्ड स्थितियों में 0-100 प्रतिशत 3-4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। महिंद्रा ट्रियो (Mahindra TREO) की रेंज में भी बेहतर है। यह ई-रिक्शा फुल चार्ज में 130 km तक की दूरी तय कर सकती है। वैसे, Mahindra की इस Electric Auto की सर्टिफाइड रेंज 141km तक है।

अगर बात इसकी टॉप स्पीड की करें, तो यह 55 km प्रतिघंटा है। यह केवल 2.3 सेकंड में 0-20 Km की स्पीड पकड़ लेती है। अच्छी बात है कि इसे कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। यूजर इसे 15 एम्पीयर सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं। Mahindra Treo की पीक पावर 5.4kW है, जिसमें 30 nm का टॉर्क और डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन है।

Mahindra Treo के सस्पेंशन की बात करें, तो इसमें आगे फ्रंट हेलिकल स्प्रिंग + डैम्पर + हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर, रिजिड रियर एक्सल, लीफ स्प्रिंग और शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे हाइड्रोलिक प्रकार ब्रेक दिए गए हैं। इसमें व्हील बेस 2073mm है। यह भी पढ़ेंः MG India लॉन्च करेगी सस्ती Electric Car, टाटा नेक्सन, टिगोर ईवी से होगी टक्कर

Mahindra Treo की अन्य विशेषताएं

Mahindra Treo में ड्राइवर के साथ तीन अन्य पैसेंजर की क्षमता है। स्पेस काफी होने की वजह से पैसेंजर को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसमें दोनों तरफ डोर भी लगे हैं। इस ई-रिक्शा में Lithium-ion technology वाली बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसमें मेंटिनेंस पर ज्यादा खर्च नहीं है।

इसमें ड्राइवर और पैसेंजर्स की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ऑटो रिक्शा महज 50 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत पर चलता है।

अगर आप यह ऑटो खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको 36 महीने या 80,000 किलोमीटर तक (जो भी पहले होगा) की वारंटी मिलती है। आपको बता दें कि इस ऑटो के चार वैरियंट मौजूद हैं।

Web Stories