घर में स्पेस कम है तो ट्राई कीजिए Mini Washing Machine, 5000 रु. से कम में खरीद सकते हैं

4136

मिनी वॉशिंग मशीन ( Mini Washing Machine) साइज के मामले में सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में काफी छोटे होते हैं। आमतौर यह छोटी फैमिली, स्टूडेंट्स या फिर जो सिंगल रहते हैं, उनके लिए आदर्श होता है। घर में स्पेस की कमी है, तब भी यह काम का हो सकता है। यह पोर्टेबिलिटी के लिहाज से भी उपयोगी होता है। इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यह बिजली और पानी की बचत भी करता है। अगर आप पोर्टेबल Mini Washing Machine खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महंगा नहीं है। आप 5,000 रुपये से कम की कीमत में भी इसे खरीद सकते हैं…

DMR 3 kg Portable Mini Washing Machine
अगर फैमिली छोटी यानी दो सदस्यों का है और घर में स्पेस की दिक्कत है, तो आपके लिए पोर्टेबल Mini Washing Machine एक शानदार विकल्प हो सकता है। DMR के 3 kg क्षमता वाले इस Mini Washing Machine की खास बात यह है कि सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में काफी छोटी है। आसानी से इसे कहीं भी मूव किया जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो यह टॉप लोड (Top Load) सेमी-ऑटोमैटिक (Semi-Automatic) वॉशिंग मशीन है। इसमें वॉशिंग साइकल Clock और Anti Clockwise है।

सिंगल टब मिनी वॉशिंग मशीन 3.0 kg वॉश क्षमता के साथ आती है और इसमें 1.5kg क्षमता की ड्रायर बास्केट भी है। यह जींस, टी-शर्ट, तौलिए, साड़ी, पर्दे, चादर आदि धोने के लिए आदर्श है। अच्छी बात यह है कि बिजली और पानी की कम खपत होती है। इसमें एर्गोनोमिक नॉब्स दिया गया है। इसका डायमेंशन 40 X 40 X 55 cms है। यह कॉपर मोटर के साथ आता है। इसमें एक फिल्टर भी है, जो लिंट को इकट्ठा करती है। वॉशर और ड्रायर को चलाने के लिए 220V / 50Hz पावर की जरूरत पड़ती है। कंपनी प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी देती है। croma पर इस प्रोडक्ट की कीमत 4,799 रुपये है।

ARSTORE Mini Folding Washing Machine
छोटी फैमिली के लिए ARSTORE Mini Folding Washing Machine उपयोगी हो सकता है। यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं, तो इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है, क्योंकि यह foldable भी है। फोल्डिंग होने के बाद इसकी मोटाई केवल 10cm रह जाती है। यह अल्ट्रासोनिक ऑटोमैटिक क्लिनिंग वॉशर (Ultrasonic Automatic Cleaning Washer) के साथ आता है। साथ ही कपड़े की तेजी से सफाई करता है। केवल 10 मिनट में कपड़े की अच्छी सफाई हो जाती है। इसे ऑपरेट करना भी आसान है। यह one-button operation के साथ आता है।

हल्के कपड़े धोने के लिए उपयुक्त है, जैसे कि टाई, टी-शर्ट, अंडरवियर, बच्चों के कपड़े आदि को आसानी से धो सकते हैं। देखा जाए, तो सब्जियों और फलों को धोने की मशीन की तरह ही है। यह पोर्टेबल वॉशिंग मशीन न केवल एक तिहाई पानी बचाती है, बल्कि अन्य वॉशिंग मशीन की तुलना में बिजली की खपत भी कम करती है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 4,982 रुपये है। इसे 831 रुपये प्रतिमाह की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

MANYTA ENTERPRISE Mini Folding Washing Machine
घर में स्पेस की कमी है या फिर कहीं बाहर जा रहे हैं, तो फिर यह Mini Folding Washing Machine आपके काम का हो सकता है। यह पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट मशीन है। इसमें आप तकरीबन सभी तरह के कपड़े जैसे कि तौलिए, अंडरवियर, मोजे, टी-शर्ट, खिलौने आदि आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ज्वेलरी (jewelry), ग्लासेज (glasses), फ्रूट्स (fruits), वेजिटेबल्स (vegetables) आदि की सफाई भी कर सकते हैं। यह Automatic Cleaning Washer के साथ आता है। इसे आप फ्लिपकार्ट से 5,202 रुपये में खरीद सकते हैं या फिर इसे 867 रुपये प्रतिमाह की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Web Stories