ये हैं हाई स्पीड और ज्यादा माइलेज वाले प्रीमियम Electric Scooter, फुल चार्ज में 300km से ज्यादा चलते हैं

सिंपल एनर्जी (Simple Energy) का यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 300+ km की रेंज प्रदान करता है। यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जोकि कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है।

30182

इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) अब पूरी तरह से देश में छा जाने को तैयार है, हालांकि EV में आग लगे की घटनाएं थोड़ा निराश भी कर रही हैं। बावजूद इसके लोगों में इनको खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। अगर आप ज्यादा रेंज के साथ एक हाई स्पीड और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं जोकि आपके लिए आपके उपयोगी साबित हो सकते हैं।

2022 Tvs iQube

TVS ही समय पहले अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को लॉन्ग रेंज के साथ पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 वैरियंट में मिलेगा, जिसमें iQube, iQube S और iQube ST शामिल है। नया मॉडल अब  140km की रेंज देगा, जबकि पहली इसकी रेंज सिर्फ 75km तक ही थी। फीचर्स की बात करें, तो नए Tvs iQube में एक 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है मिलता है जोकि कई जानकारियों से लैस हैं।  इसमें कॉल अलर्ट की भी सुविधा मिलती है। SmartXonnect को नए स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया जाएगा। इस स्कूटर के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किये गये हैं। नए  iQube के स्टैंडर्ड मॉडल की ऑन-रोड कीमत 98,564 रुपये है, जबकि iQube S की कीमत 1,08,690 रुपये है। इस नए मॉडल में 3 लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जिस पर 3 साल/50,000 किमी की वारंटी दी गई है। इसके साथ कंपनी कई चार्जिंग विकल्प ऑफर करती है, अपनी आवश्यकता के आधार पर आप 650 W चार्जर, 950 W चार्जर या 1.5 kW चार्जर में से एक चुन सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 82 kmph तक है।

यह भी पढ़ेंः फुल डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ Hero Passion XTec लॉन्च, मिलेगी 5 साल की वारंटी

2022 Simple One

सिंपल एनर्जी (Simple Energy) का यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 300+ km की रेंज प्रदान करता है। यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जोकि कई अच्छे फीचर्स से भी लैस है।  इतना ही नहीं, सिंपल एनर्जी ने अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक अतिरिक्त बैटरी पैक का भी ऑप्शन मिलता है। अपडेटेड सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये, एक्स-शोरूम रखी गई है।अपडेट्स की बात करें, तो रेगुलर सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 kWh फिक्स्ड बैटरी पैक और 1.6 kWh रिमूवेबल मॉड्यूल के साथ आता है, जो 236 km प्रति चार्ज की राइडिंग रेंज देने का दावा करता है। अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो 1.6 kWh रिमूवेबल मॉड्यूल के साथ 3.2 kWh फिक्स्ड बैटरी पैक मिलता है और दावा किया गया है कि यह आदर्श परिस्थितियों में 300+ km प्रति चार्ज की राइडिंग रेंज पेश करता है। यह अतिरिक्त बैटरी स्कूटर के बूट में आसानी से फिट हो सकती है।

2022 Ather 450X

यह एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है जोकि अपने फीचर्स और डिजाइन की वजह से खूब पसंद किया जाता है। इस स्कूटर में 2.61kWh की बैटरी दी गई है। 3 घंटे 35 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें मैप्स और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स अच्छे से कार्य करते हैं। केवल 3.3 सेकंड में 40 km/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पड़ 116 Km की दूरी तय करता है। यह हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। इसकी टॉप स्पीड 80 km प्रति घंटा है।  इस स्कूटर का डिजाइन और इसके फीचर्स यूथ को काफी पसंद आ रहे हैं। इस स्कूटर की कीमत 150,657 लाख रुपये है।  

यह भी पढ़ेंः Hyundai ने चुपचाप भारत में लॉन्च की Aura SX CNG वैरियंट, कीमत है इतनी

Web Stories