आपके घर को मिलेगी अब स्मार्ट रोशिनी, ये हैं 1000 रुपये से कम में आने वाले स्मार्ट LED बल्ब

5244

पहले लोग घरों में नार्मल बल्ब, tube light और CFL लाइट का इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी अपग्रेड हुई तो हमारे घरों की लाइट्स भी स्मार्टफोन की तरह स्मार्ट हो गई। जी हां अब नॉर्मल बल्ब की जगह स्मार्ट LED बल्ब ने घरों में अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले ये स्मार्ट LED बल्ब विदेशों में वर्षों से चले आ रहे हैं और अब इनका चलन हमारे देश में भी दिखाई दे रहा है। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आपके लिए LED स्मार्ट बल्ब काफी सही ऑप्शन साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ खास बजट में आने वाले उम्दा स्मार्ट LED बल्ब के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

बेस्ट एडवांस्ड LED बल्ब 

 1. Syska LED Bulb

2. Wipro LED Bulb

3. Mi LED Bulb

Syska Smart LED Bulb

अगर आप एक अच्छी कॉलिटी और एडवांस्ड फीचर वाला स्मार्ट बल्ब लेना चाहते है तो आप Syska Wi-Fi वाला LED बल्ब (B-22) देख सकते हैं। यह 12W की रोशिनी के साथ आता है। इसे आप Syska स्मार्ट होम ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं और फिर कहीं से भी बैठे इसे कंट्रोल कर सकते है। यह LED बल्ब आपके वॉयस कण्ट्रोल से भी काम करता है आप इसको अमेज़न Alexa और गूगल असिस्टेंट से आसानी से चला सकते है। यह LED बल्ब आपको कई तरह के लाइट ऑप्शन के साथ मिलता है जैसे कि रीडिंग, नाईट मीटिंग , leisure जो आपके कमरे को वार्म वाइट (2700K) और कूल डे वाइट (6500K) वो भी सिर्फ Syska स्मार्ट होम ऐप की मदद से आसानी से मिलती है। यह 16 मिलियन कलर शेड्स के साथ आपको  2.4 GHz पर चलने वाला एक Wi-Fi इनेबल्ड LED बल्ब है,जिसमें आप टाइमर भी फिट कर सकते है। आप इसको अमेज़न पर 705 रुपये में आसानी से खरीद सकते है और इस पर आपको कंपनी 2 साल की वारंटी भी दे रही है।

Wipro Smart LED Bulb

आप विप्रो कंपनी का स्टाइल 12.5W RGB (2020) LED बल्ब भी देख सकते है जो 12W की पावर के साथ आता है। यह स्मार्ट wifi इनेबल्ड बल्ब है जिसमें आपको 16 मिलियन कलर्स मिलते है जो बेहतर रोशनी देते है। यह ब्राइटनेस कंट्रोलर और टाइमर के साथ आता है जिसे आप कही भी बैठे Wipro App, Google Assistant  या फिर Alexa की मदद से आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। यह एक उम्दा और टिकाऊ LED बल्ब है जो आपका सालो-साल साथ निभाएगा। यह आपको वाइट कलर में मिलेगा जिसकी कीमत 899 रुपये है और कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।

Mi Smart LED Bulb

आपको Mi कंपनी का (B22) LED बल्ब भी पसंद आ सकता है।  यह एडवांस्ड LED बल्ब है जो आपको कई फीचर्स से लैस मिलेगा। यह 9W की पावर के साथ WIFI इनेबल्ड बल्ब है, जिसमें आपको 16 मिलियन कलर्स मिलते है और यह आपकी पसंद का हर माहौल बनाने में सक्षम है फिट चाहे वो पार्टी हो, रीडिंग, मूवी नाइट्स, कैंडल लाइट डिनर, सब कुछ बस एक आवाज़ से किया जा सकता है। आप इस LED बल्ब को आपनी आवाज और फिंगरटच से ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर कण्ट्रोल करने के अलावा इससे आप Amazon Alexa और Google सहायक साथ पेअर करके आसानी से यूज़ कर सकते है। इसकी बॉडी हाई -क्वालिटी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बनी है।  इसके साथ आपको ग्रुप लाइट फीचर भी मिलता है जो आपको मनपसंद डेकोर बनाने के लिए ज़ियामी स्मार्ट लाइट जैसे एमआई स्मार्ट बल्ब, एमआई बेडसाइड लैंप इत्यादि से पेअर करने की अनुमति देता है। कंपनी का दावा है की यह बल्ब करीब 11 साल तक चल सकता है। तो अगर आप इसे लेने का मन बना रहे तो आप इससे अमेज़न इंडिया से 799 रुपये में खरीद सकते है जिस पर कंपनी आपको 6 महीने की वारंटी भी दे रही है।

Web Stories