4000 रु. से कम में खरीदें ये Smart Speakers, कंट्रोल कर पाएंगे Smart Home डिवाइसेज

1642

स्मार्ट स्पीकर्स (smart speakers) बड़े काम के होते हैं। आप न सिर्फ म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं, बल्कि वॉयस कमांड (voice command) के जरिए इससे बहुत सारे कार्य भी करवा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसकी मदद से स्मार्ट होम डिवाइसेज (smart home devices) को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। अगर आप भी smart speakers खरीदना चाहते हैं, तो फिर 4000 रुपये से कम की कीमत में ये आपको लिए बेहतर ऑप्शंस हो सकते हैं…

मी स्मार्ट स्पीकर (Mi smart speaker)
शाओमी (xiaomi) का मी स्मार्ट स्पीकर (Mi smart speaker)गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें दो फार-फील्ड माइक्रोफोन दिए गए हैं और स्पीकर में ऊपरी हिस्से पर वॉयस लाइट भी दी गई है, जो कि देखने में बिल्कुल अमेजन इको स्पीकर पर उपलब्ध लाइट रिंग जैसा लुक देता है। मी स्मार्ट स्पीकर में मेटल मेश डिजाइन दिया गया है। प्रीमियम लुक के साथ बेहतर साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। स्पीकर का जालीदार डिजाइन रूम-फिलिंग साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इस स्पीकर में 12 वॉट 2.5 इंच फ्रंट फायरिंग ऑडियो ड्राइवर डीटीएस साउंड के साथ दिए गए हैं।

इसके अलावा इस स्पीकर में टच पैनल भी दिया गया है, ताकि यूजर म्यूजिक के वॉल्यूम लेवल को कंट्रोल कर सके और म्यूजिक को प्ले व पॉज कर सके। इसके अलावा, इस डिस्प्ले के जरिए आप इनबिल्ट माइक्रोफोन को भी म्यूट कर सकते हैं। इसमें हाई-फाई ऑडियो प्रोसेसर दिया है। स्पीकर में वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्ट स्पीकर यूनिट्स को एक साथ कनेक्ट करने पर स्टीरियो साउंड का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। गूगल असिस्टेंट की मौजूदगी मी स्मार्ट स्पीकर को गूगल होम ऐप से जोड़ती है। यह स्पीकर हिंदी भाषा में भी वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 3999 रुपये है।

जेब स्मार्ट बोट (ZEB-Smart Bot)
जेब्रोनिक्स (Zebronics) का स्मार्ट स्पीकर जेब स्मार्ट बोट (ZEB-Smart Bot) भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एलैक्सा वॉयस कंट्रोल के साथ आता है। इस स्मार्ट स्पीकर में साउंड के लिए 5W का स्पीकर दिया गया है। इसे आप अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं वॉयस कंट्रोल की मदद से सभी IR डिवाइसेस जैसे कि TV और AC को भी इसकी मदद से कहीं से भी कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।

इसमें 360 डिग्री रिमोट कंट्रोल , 2.4GHz Wifi, ड्यूल फार फील्ड माइक, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए है। इन-बिल्ट alexa की मदद से यह आपको न्यूज, म्यूजिक, अलार्म, स्कोर और कहानियां भी सुना सकता है। Zeb-Smart Bot स्मार्ट स्पीकर की कीमत 3,699 रुपये है। इसे आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। इस डिवाइस का वजन 388 ग्राम है। इस आप Zeb home ऐप की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं।

अमेजन ईको डॉट (Amazon Echo Dot (3rd Gen))
अगर आप कॉम्पैक्ट स्मार्ट स्पीकर्स (smart speaker)की तलाश में हैं तो फिर अमेजन ईको डॉट (Amazon Echo Dot (3rd Gen))आपके काम का हो सकता है। इस स्पीकर को वॉयस के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकता है। यह alexa सपोर्ट के साथ आता है। alexa हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बोल सकता है। इसमें लाउड 360 डिग्री साउंड मिलती है। आप वॉयस कमांड के जरिए alexa से बहुत सारी चीजें करवा सकते हैं। इसकी मदद से होम डिवाइस को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ के साथ 3.5 एमएम ऑडियो केबल की सुविधा भी है। फिलहाल इस डिवाइस की कीमत अमेजन पर 3,499 रुपये है।

Web Stories