बोरिंग टाइपिंग जाइए भूल, इन अडवांस कीबोर्ड से चैटिंग होगी सुपर कूल

1454

एंड्रॉयड स्मार्टफोन की एक खासियत ये होती है कि आप इसमें मनचाहा बदलाव कर सकते हैं। थीम, फॉन्ट, वॉलपेपर से लेकर और भी कई सारे बदलावों से आप अपने फोन को और अधिक इंटरेस्टिंग बना सकते हैं। स्मार्टफोन में आने वाले इनबिल्ट कीबोर्ड कई मामलों में थोड़े से पीछे रह जाते हैं और यही वजह है कि आजकल लोग स्मार्टफोन में थर्ड पार्टी का कीबोर्ड यूज करने लगे हैं। ये नए कीबोर्ड आपके टाइपिंग और चैटिंग एक्सपीरियंस को काफी शानदार बना देते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही टॉप 5 स्मार्टफोन कीबोर्ड्स के बारे में बता रहे जिन्हें डाउनलोड कर आप फोन चलाने के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

गूगल इंडिक कीबोर्ड (Google Indic Keyboard)
ये इस लिस्ट में सबसे टॉप का कीबोर्ड है। या यूं कह लीजिए कि इस लिस्ट का एक विनर है। इस कीबोर्ड को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी कई खासियतें हैं। एक तो ये कि ये कीबोर्ड हिंदी, पंजाबी, बांग्ला समेत कई सारी क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें नेक्स्ट वर्ड सजेशंस, ऑटो स्पेल करेक्शन सहित कई सारे फीचर्स मिलते हैं जिनके कारण ये लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्टकी कीबोर्ड (Microsoft Swiftkey)
ये कीबोर्ड भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर है। इसमें यूजर्स को मनपसंद थीम चुनने, अच्छे प्रेडिक्शन, ऑटोकरेक्शन समेत कई बेहतरीन विकल्प मिलते हैं। इसे 50 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसमें जिफ्स, स्टिकर्स और मल्टिपल लैंग्वेज सपोर्ट जैसे फीचर्स इस लिस्ट में टॉप पर रखते हैं।

जिंजर कीबोर्ड (Ginger Keyboard)
जिंजर में भी बाकी कीबोर्ड वाले वे सभी फीचर्स हैं जो एक आम कीबोर्ड को अडवांस कीबोर्ड बनाते हैं। इसमें कीबोर्ड के पास ही ट्रांसलेट का विकल्प दिया गया है। इसकी सहायता से आप किसी भी वाक्य को आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं। साथ ही अगर आपने कोई बात अंग्रेजी में लिखी है तो ये कीबोर्ड आपकी ग्रामर और वर्तनी वाली गलतियों को नोटिफाई कर उसकी जगह सही वाक्य सजेस्ट करता है।

best keyboard
ये हैं बेस्ट एंड्रॉइड कीबोर्ड

फ्लेक्सी (Fleksy Keyboard)
यह एक सुपरफास्ट कीबोर्ड है। इसकी यही खासियत इसे बाकियों से अलग बनाती है। यानी कि अगर आप फोन पर तेज स्पीड से टाइप करते हैं तो ये कीबोर्ड आपके लिए है। जिस तेज स्पीड से लिखने पर बाकी कीबोर्ड हैंग करने लगते हैं, उसे ये आसानी से हैंडल करने की क्षमता रखता है। इसमें यूट्यूब सर्च, एनिमिटेड स्टिकर्स, शॉर्ट वीडियो सहित कई और अडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसे भी आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्रूमा (Chrooma)
इस कीबोर्ड में वैसे तो कई सारी खासियतें हैं लेकिन सबसे अच्छा फीचर इसकी खूबसूरती है। ये बहुत ही कलरफुल कीबोर्ड है और इसे देखते ही मन आ जाता है। इसमें भी प्रूफ रीडर, स्वाइप टाइपिंग और टेक्स्ट प्रेडिक्शन जैसे कई सारे विकल्प मिलते हैं जो इसे एक मल्टिफीचर्ड कीबोर्ड बनाते हैं। इसकी स्पीड भी काफी कमाल की है। इन कई फीचर्स के कारण ही ये 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Web Stories