Wi-Fi Smart Switches से घर को बनाएं स्मार्ट, कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं स्मार्ट होम डिवाइस

15866

स्मार्ट घर (Smart homes) दिन-ब-दिन स्मार्ट होते जा रहे हैं। अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट होम में बदलना चाहते हैं, तो फिर वाई-फाई इनेबल स्मार्ट स्विच (Wi-Fi enabled smart switches) आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

स्मार्ट स्विचबोर्ड (Smart switchboards) आपको वाई-फाई कनेक्टिविटी के जरिए अपने स्मार्टफोन के माध्यम से पंखे, लैंप, लाइट आदि को नियंत्रित करने की सुविधा देते हैं यानी आप बैठे-बैठे चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कुछ बेहतरीन Wi-Fi Smart Switches के बारे में, जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। यह भी पढ़ेंः सैमसंग ने पेश किया Galaxy A03 स्मार्टफोन, जानें फोन से जुड़ी सभी बातें…

ये हैं बेस्ट Wi-Fi Smart Switches

  • SMARTEEFI MODULAR WIFI SMART SWITCH BOARD
  • TATA POWER EZ HOME SMART SWITCH
  • KAMONK SMART TOUCH SWITCH 1 GANG 24A, WI-FI ENABLED

SMARTEEFI MODULAR WIFI SMART SWITCH BOARD

यह मॉड्यूलर वाई-फाई स्मार्ट स्विचबोर्ड (Wi-Fi smart switchboard) है। इसकी मदद से चार स्मार्ट होम डिवाइस जैसे कि फैन रेगुलेटर कंट्रोल, पावर सॉकेट आदि को नियंत्रित किया जा सकता है। चूंकि यह वाई-फाई इनेबल है, इसलिए आप अपने फोन की मदद से दूर से ही नियंत्रित और संचालित किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि पावर सॉकेट में प्लग किए गए डिवाइस को भी फोन ऐप के माध्यम से दूर से नियंत्रित किया जा सकता है। चूंकि इस स्विचबोर्ड में स्पर्शनीय बटन (tactile buttons) हैं। इसमें आपको शेड्यूलिंग की सुविधा भी मिलती है। इससे आपको बिजली बिल बचाने में भी मदद मिल सकती है। इससे आप अपने नियमित उपकरणों को भी स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम बना सकते हैं। इसकी ऑनलाइन कीमत 4,881 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।

TATA POWER EZ HOME SMART SWITCH

यह वन-स्टॉप स्मार्ट स्विच कंट्रोलर (smart switch controller) है। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी मजूबत है। इसकी अच्छी बात यह है कि सिंगल स्विच को कई डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है, फिर उसे वाई-फाई से जोड़ा जा सकता है। वायरलेस कनेक्टिविटी का उपयोग करके आप इन सभी डिवाइस को दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं। आप चाहें, तो रिमोटली इसे बंद कर सकते हैं या एक बटन के स्पर्श से भी इन्हें चालू कर सकते हैं। इसमें आपको बिल्ट-इन एनर्जी मैनेजमेंट मोड की सुविधा भी मिलती है। आप डिवाइस को ओवरलोड से सुरक्षित कर सकते हैं। ये स्विच आपके बिजली बिलों को भी कम करता है। इसमें परफॉर्मेंस ट्रैकिंग (performance tracking) भी है, जो आपकी बिजली खपत पर नजर रखती है। इसकी ऑनलाइन कीमत 2,100 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

KAMONK SMART TOUCH SWITCH 1 GANG 24A

यह सिंगल स्मार्ट टच स्विच (smart touch switch) है, जो Amazon Alexa, Google Home और अन्य होम ऑटोमेशन असिस्टेंस सपोर्ट से लैस है। वॉयस कंट्रोल के जरिए डिवाइस को नियंत्रित कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप केवल शॉर्टकट और कमांड कोड बोलकर कार्यों का प्रबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह वाई-फाई से भी जुड़ सकता है, जो आपको कहीं से भी अपने उपकरणों तक पूरी तरह से रिमोट एक्सेस प्रदान करता है। यह उन घरेलू उपकरणों को संभाल सकता है, जो बड़ी मात्रा में बिजली खर्च हैं, जैसे एसी, गीजर, रसोई के उपकरण, फ्रिज आदि। इसमें टाइमर शेड्यूल की सुविधा है। इससे आपको कस्टमाइज करने में मदद मिलती है। इसकी ऑनलाइन कीमत 2,400 रुपये है।

Web Stories