फुल चार्ज 590 km की रेंज देती है यह Electric Sedan, 5.7 सेकंड में पकड़ती है 100 km की रफ्तार

27875

BMW i4 eDrive 40 Sport (बीएमडब्ल्यू आई4 ईड्राइव 40 स्पोर्ट) लग्जरी इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च हो गई है। जो लोग अधिक सुविधा के साथ ज्यादा माइलेज चाहते हैं, उन्हें यह लग्जरी इलेक्ट्रिक कार पसंद आ सकती है। BMW i4 eDrive 40 Sport कार को भारत में 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि नई BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान भारत और वैश्विक स्तर पर कंपनी की पहली फोर-डोर सेडान है, जो दो वैरियंट्स- BMW i4 eDrive 40 और BMW i4 M50 xDrive में उपलब्ध है।

हालांकि भारत में केवल एक वैरियंट BMW i4 eDrive 40 को पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक फोर-डोर सेडान (electric four-door sedan) को भारत में CBU के रूप में बेचा जाएगा। इस साल BMW iX इलेक्ट्रिक SUV और मिनी कूपर एसई 3-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक के बाद यह इलेक्ट्रिक सेडान कंपनी की तीसरी EV लॉन्च है। बीएमडब्ल्यू छह महीने में 3 ईवी लॉन्च करने की योजना के साथ आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ेंः 28 मई से शुरू होगी iVOOMi S1 Electric Scooter की टेस्ट राइड, 749 रुपये में करें बुकिंग

BMW i4 का डायमेंशन और वजन
बीएमडब्ल्यू i4 (BMW i4) को पहली बार 2021 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। नई i4 बीएमडब्ल्यू 4 सीरीज ग्रैन कूप है, लेकिन विद्युतीकृत है। हालांकि बीएमडब्ल्यू आईएक्स एसयूवी एक इलेक्ट्रिक वाहन होने के लिए ग्राउंड-अप डिजाइन से लैस है। BMW i4 की लंबाई 4,783 मिमी, चौड़ाई 1,852 मिमी, ऊंचाई 1,448 मिमी, व्हीलबेस 2,856 मिमी और वजन 2,290 किग्रा है।

BMW i4 eDrive 40 Sport launched in India

फुल चार्ज में 590 km की रेंज
BMW i4 eDrive 40 के रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है, जो इसे एक रियर-व्हील-ड्राइव वाहन बनाती है – जो 430 NM के पीक टॉर्क के साथ 335 bhp पावर जनरेट करती है। रेंज-टॉपिंग बीएमडब्ल्यू i4 M50 xDrive में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो इसे एक ऑल-व्हील-ड्राइव सेडान बनाती है, यह 544 हॉर्सपावर और 795 NM का टार्क पैदा करती है। इसके साथ EV में 80.7kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है।

BMW का दावा है कि BMW i4 eDrive 40 एक स्टैंडस्टिल से 5.7 सेकंड में 100 km/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि BMW i4 M50 xDrive वैरियंट 3.9 सेकंड में ऐसा ही कर सकती है। जर्मन कार निर्माता kr i4 M50 xDrive की रेंज 510 km (WLTP-प्रमाणित) और eDrive 40 की रेंज 590 km (WLTP- प्रमाणित) है। बैटरी 11kW के होम चार्जर का उपयोग करके 8.25 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकती है। हालांकि यह 205 kW (DC) तक चार्ज कर सकती है, जिससे eDrive40 को 164 km की रेंज सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में मिल जाती है या फिर 50 kW DC चार्जर के साथ जो कार 18 मिनट की चार्जिंग में 100km की रेंज प्रदान करती है।
यह भी पढ़ेंः सिर्फ 39,999 रु में खरीदें यह Electric Scooter, फुल चार्ज में 100 km तक दौड़ती है

BMW i4 eDrive 40 में स्मार्ट फीचर्स
नई बीएमडब्ल्यू आई4 इलेक्ट्रिक सेडान में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक के साथ 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट आईड्राइव 8 यूजर इंटरफेस होगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल आदि जैसे सभी सामान्य फीचर्स भी मिलेंगे। नया i4 eDive 40 स्पोर्ट तीन कलर में उपलब्ध होगा- ब्लैक सैफायर, स्काईस्क्रेपर ग्रे और मिनरल व्हाइट। नई BMW i4 ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान रेंज के मामले में Audi e-tron GT और Porsche Taycan को टक्कर देगी, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में ICE के साथ अन्य सेडान को भी टक्कर देगी।
यह भी पढ़ेंः Jio और Airtel के हैं ये बेस्ट Budget Postpaid Plans, योजना 199 रुपये से शुरू

Web Stories