नई Tata Nexon EV की बुकिंग डीलरशिप स्तर पर शुरू, सिंगल चार्ज में चलती है 400 km

26270

नई 2022 टाटा नेक्सन ईवी (2022 Tata Nexon EV) की बुकिंग डीलरशिप स्तर पर शुरू हो गई है। हालांकि बुकिंग राशि डीलर और शहर के अनुसार अलग-अलग होगी। इतना ही नहीं, लॉन्ग रेंज वाली Tata Nexon EV इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतों की घोषणा 11 मई, 2022 की जाएगी। आपको बता दें कि इसी दिन कंपनी इस लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी को लॉन्च करने वाली है। नए मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इसके पावरट्रेन में बदलाव की उम्मीद है, मगर इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कम से कम बदलाव किए जाने की उम्मीद है। जहां मौजूदा मॉडल 14.54 लाख रुपये – 17.15 लाख रुपये की कीमत में आता है, वहीं नई 2022 टाटा नेक्सॉन ईवी (new 2022 Tata Nexon EV) की कीमत निश्चित रूप से थोड़ी अधिक होगी।
यह भी पढ़ेंः 2022 Hyundai Venue facelift : खूबसूरत लुक से करेगी आकर्षित, जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च को तैयार

2022 Tata Nexon EV

new 2022 Tata Nexon EV
अपडेटेड नेक्सन ईवी मौजूदा वर्जन की तुलना में लंबी इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगी। मौजूद वर्जन 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को शक्ति प्रदान करता है। यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क निकालता है। यह केवल 9.9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ता है। मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312km की रेंज का वादा करता है।

वहीं लंबी दूरी वाली यानी नई Tata Nexon EV की बात करें, तो इलेक्ट्रिक SUV में अधिक शक्तिशाली 6.6kW AC चार्जर के साथ 40kWh का बैटरी पैक होगा। यह 400 km से अधिक की एआरएआई-प्रमाणित रेंज पेश करेगी। अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो 2022 टाटा नेक्सन ईवी (2022 Tata Nexon EV) regeneration modes के साथ आ सकती है। इसमें नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील ड्यूल शेड्स में पेंट किए जा सकते हैं। नया मॉडल रियर डिस्क ब्रेक से लैस हो सकता है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, क्रूज कंट्रोल, हवादार सीटें, पार्क मोड और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Hyundai Creta Knight Edition : बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन से साथ लॉन्च, कीमत 13.51 लाख रु से शुरू

Web Stories