यहां 20,000 से कम में मिल रहे हैं Honda Activa से लेकर TVS Jupiter, ऐसे उठाएं बेस्ट डील का फायदा

Used TVS Jupiter Std भी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगा, जिसकी डिमांड 19,950 रुपये बताई जा रही है। यह 2014 का मॉडल है।

30604

इस समय भारतीय टू-व्हीलर बाजार में नए-नये स्कूटर खूब आ रहे हैं। स्कूटर बाजार तेजी से इसलिए भी बड़ा हो रहा है, क्योंकि ये बहुत ही प्रैक्टिकल भी हैं। पिछले 2-3 सालों में इनकी कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं, जिनकी वजह से ज्यादातर लोगों की पहुंच से ये बाहर होते चले गये हैं। अब ऐसे में सेकंड हैंड स्कूटर मार्केट आपको आकर्षित कर सकता है, क्योंकि यहां आपको बहुत ही कम कीमत में अच्छा मॉडल तो आराम से मिल ही जाएगा,साथ ही आप EMI पर भी इन्हें खरीद सकते हैं। इस समय Honda Activa और TVS Jupiter ये दोनों मॉडल सबसे ज्यादा बिकते हैं। यहां हम आपको credr पर उपलब्ध कुछ बेस्ट used स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं।

20,000 से कम कीमत में घर लायें Honda Activa और TVS Jupiter

credr एक ऐसा पोर्टल है, जहां पर नए और पुराने टू-व्हीलर्स की बिक्री और खरीद होती है। यहां पर इस समय एक Used Honda Activa 3G उपलब्ध है, जिसकी डिमांड 19,600 रुपये बताई जा रही है। यह 2012 का मॉडल है। यह स्कूटर कुल 66,291 किलोमीटर तक चला है। यह सफेद कलर में आपको मिलेगा। यह 1st ओनर स्कूटर है इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है, वेबसाइट पर इस स्कूटर से जुड़ी सभी जानकारियां आपको मिल जाएंगी और साथ ही फोटो भी।

इसके अलावा, एक Used TVS Jupiter Std भी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगा,  जिसकी डिमांड 19,950 रुपये बताई जा रही है। यह 2014 का मॉडल है। यह स्कूटर कुल 24,500 किलोमीटर तक चला है। यह black कलर में आपको मिलेगा। यह 1st ओनर स्कूटर है, इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। वेबसाइट पर इस स्कूटर से जुडी सभी जानकारियां आपको मिल जाएंगी और साथ ही फोटो भी।
यह भी पढ़ेंः Toyota Electric SUV सिंगल चार्ज में देगी 500 Km की रेंज! जानें कब होगी लॉन्च

इन बातों का रखें ध्यान

सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय आपको पूरे पेपर्स की भी जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, वाहन को एक बार चला कर जरूर देखें अगर इंजन से कोई आवाज आये तो ऐसी डील करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, गाड़ी की बॉडी को ठीक से देख लें कि कहीं कोई जंग तो नहीं लगी, कई बार पुराने वाहनों की बॉडी गल जाती है जिसे रिपेयर कराने की जगह लोग उसे छुपा लेते हैं। पूरे वाहन को ठीक से चेक करें। यह भी चेक करें की कोई एक्सीडेंट मॉडल तो नहीं है।

यह भी चेक करें की कोई एक्सीडेंटल केस तो नहीं है, क्योंकि अक्सर लोग ऐसी बातें छुपा लेते हैं। संभव हो तो अपने साथ किसी जानकार मैकेनिक को साथ लेकर जाएं, क्योंकि जो  बातें मैकेनिक आपको बता सकता है वह कोई और नहीं बता पाएगा। मोल भाव जरूर करें, क्योंकि ऐसा करने से कीमत थोड़ी कम हो सकती है और आपको बेस्ट डील मिल जाएगी। पूरी तस्सली करने के बाद ही सौदा पक्का करें। 
यह भी पढ़ेंः Maruti Suzuki भारत में लॉन्च करेंगी ये 5 नई कारें, टॉप फीचर्स के साथ आएगी

Disclaimer: Honda Activa और TVS Jupiter के बारे में जो भी जानकारी यहां दी गई हैं वो सभी credr वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। my smart price इन वाहनों की कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी पुराने वाहन खरीदने से पहले उसकी कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।

नोट: सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है

Web Stories