दमदार बाइक 2022 TVS Apache RTR 200 4V की वो पांच बातें, जिन्हें आपको जाननी चाहिए

16900

TVS Motor Company ने हाल में भारत में बैक-टू-बैक नई बाइक लॉन्च की है । कुछ हफ्ते पहले ही 2022 TVS Apache RTR 160 4V को कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ पेश किया था। अब कंपनी ने Apache RTR 200 4V को भी अपडेट कर दिया है। नई 2022 TVS Apache RTR 200 4V को हाल ही में भारत में 1.33 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। अगर आप यह बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जानें इससे जुड़ी वो टॉप पांच चीजें, जो आपके लिए जरूरी है… यह भी पढ़ेंः Acer Aspire Vero लैपटॉप हुआ लॉन्च, 11वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

अपडेटेड हेडलैम्प

नई Apache RTR 160 4V की तरह अपडेटेड Apache RTR 200 4V में भी हेडलैंप के लिए नया सेट-अप मिलता है। मोटरसाइकिल में हेडलैंप के लिए एक ब्लैक-आउट असेंबली के साथ-साथ बीच में एक नया एलईडी डीआरएल है, जो इसे और अधिक स्पोर्टी अपील देता है।

पहले से ज्यादा दमदार

नया 2022 TVS Apache RTR 200 4V पुराने मॉडल से थोड़ा ज्यादा पावरफुल है। यह अभी भी 197.75 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन द्वारा संचालित है, लेकिन अब 9,000 RPM पर 20.53 hp की पावर और 7,800 RPM पर 17.25 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। उदाहरण के लिए इसके पहली वाली बाइक ने 8,500 आरपीएम पर 20.2 एचपी और 7,500 आरपीएम पर 16.8 एनएम का डेवलप किया। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह भी पढ़ेंः MG India लॉन्च करेगी सस्ती Electric Car, टाटा नेक्सन, टिगोर ईवी से होगी टक्कर

फीचर रीच मोटरसाइकिल

TVS Apache RTR 200 4V हमेशा से ही अपने सेगमेंट की सबसे अधिक फीचर वाली मोटरसाइकिल रही है। इसमें TVS के SmartXonnect सिस्टम के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कुछ अन्य प्रथम श्रेणी की विशेषताओं में थ्री राइडिंग मोड- स्पोर्ट, अर्बन और रैन। इसके अलावा, एडजेस्टेबल ब्रेक, क्लच लीवर, असिस्ट और स्लिपर क्लच आदि शामिल हैं।

समान हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें, तो Apache RTR 200 4V के फ्रंट में प्री-लोड एडजस्टमेंट के साथ Showa forks और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सिंगल/ड्यूल-चैनल ABS वैरियंट में से कोई भी चुन सकता है।

वैरियंट और कीमतें

नया 2022 TVS Apache RTR 200 4V भारत में दो वैरियंट में उपलब्ध है। मोटरसाइकिल के सिंगल-चैनल ABS वैरियंट की कीमत 1.33 लाख रुपये है, जबकि इसके डुअल-चैनल ABS मॉडल की कीमत 1.38 रुपये है। यह कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली है। साथ ही, नई Apache RTR 200 4V को तीन रंगों में पेश किया गया है, जैसे ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू। यह भी पढ़ेंः Redmi Note 11 4G जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Web Stories