Washing Machine खरीदने जा रहे हैं? पहले इन सवालों के जवाब तो जान लीजिए

3480

अगर आप भी अपने घर के लिए कोई अच्छी सी वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके दिमाग में भी कई सारे सवाल होंगे और कई सारी बातें होंगी। आप बाजार भी जाएंगे तो उपलब्ध विकल्पों को देखकर कन्फ्यूज हो जाएंगे। आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको वॉशिंग मशीन खरीदने से जुड़े सारे सवालों के बारे में बता रहे हैं। इससे पहले हमने आपको एसी खरीदते वक्त रखी जानी वाली सावधानियां बताई थीं जो आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज खरीदने से पहले दिमाग में आने वाले सवालों के जवाब आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं। चलिए आपको वे सारी जरूरी बातें बतातें हैं जो आपको एक वॉशिंग मशीन खरीदते वक्त ध्यान में रखनी चाहिए। चलिए शुरू करते हैं….

करें सही टाइप का चुनाव
वॉशिंग मशीन दो तरह की आती हैं। सेमी ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक। सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन साइज में थोड़ी बड़ी आती हैं और इनकी कीमत थोड़ी कम होती है। ये पानी का भी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। इसमें दो टब आते हैं। एक कपड़े धोने का और दूसरा कपड़े सुखाने का। इसमें आपको लगातार ध्यान रखना होता है। जैसे ही कपड़े धुलते हैं, आपको उन्हें निकालकर कपड़े सुखाने वाले टब में डालना होता है। वहीं फुली ऑटोमैटिक मशीन साइज में छोटी होती हैं और ये सारा काम खुद ही कर लेती हैं। इस कारण आपको ज्यादा ध्यान भी नहीं देना पड़ता और ये पानी भी कम खपाती हैं। ऐसे में जहां तक संभव हो, आप फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ही लें।

करें सही लोड का चुनाव
फुली ऑटोमैटिक मशीन फ्रंट और टॉप लोड कैटिगरी की आती हैं। टॉप लोड में आप ऊपर से कपड़े डालते हैं और फिर ये कपड़े धोती है। इसमें पानी ज्यादा लगता है। साथ ही ये थोड़ा सस्ते में खरीदी जा सकती हैं। वहीं फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आप कपड़े आगे से डालते हैं। जिसमे पानी बचता है और बिजली भी कम खपाती हैं। इनकी कीमत तुलनात्मक रूप से अधिक होती है। इसमें कपड़े अधिक सही तरीके से साफ होते हैं।

कपैसिटी चुनते वक्त रखें ध्यान
अब बात करते हैं वॉशिंग मशीन की कपैसिटी की, इसका चुनाव करते वक्त आप घर मे मेंबर्स की संख्या को आधार बनाएं। अगर घर मे 2-3 मेंबर हैं तो 6 किलो तक कि वॉशिंग मशीन ले लें। 3-6 मेंबर्स हैं तो 7-9 किलो तक कि वॉशिंग मशीन लें और यदि घर में ज्यादा मेंबर हैं यानी कि जॉइंट फैमिली है तो आप 10 किलो या अधिक कपैसिटी वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव करें।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान
सबसे पहले आप वॉशिंग मशीन के टब का मैटीरियल देखें। कोशिश करें कि आप स्टेनलेस स्टील टब वाली वॉशिंग मशीन ही खरीदें। ये काफी लंबे वक्त तक चलते हैं। प्लास्टिक टब वाली मशीन लेने की गलती न करें।

वॉशिंग मशीन लेते वक्त ये भी जरूरी है कि आप मिलने वाले वॉशिंग मोड्स का ध्यान रखें। कपड़े अलग-अलग होते हैं तो वॉशिंग मोड भी अलग-अलग होने चाहिए। वॉशिंग मशीन खरीदते वक्त कोशिश करिए कि एक ऐसी वॉशिंग मशीन खरीदें जिसमें हर तरह का कपड़ा धुल सके।

टेंप्रेचर कंट्रोल और सोकिंग फीचर का भी ध्यान रखें। वॉशिंग मशीन खरीदते वक्त सुनिश्चित करें कि आपकी पसंदीदा वॉशिंग मशीन में टेम्परेचर कंट्रोल और सोकिंग फीचर हो। यानी अगर आप चाहें कि कुछ देर आपके कपड़े पानी में गीले रहें तो उसके लिए सोकिंग फीचर हकने बेहद जरूरी है।

साथ ही कोशिश करें कि आप एक इन्वर्टर वॉशिंग मशीन ही खरीदें। इससे आपकी बिजली काफी अधिक बचती है। वॉशिंग मशीन चलने से होने वाली आवाज ना हो तो इसके लिए अल्को डायरेक्ट ड्राइव मोटर वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव करना चाहिए।

Web Stories