खरीदने जा रहे हैं Automatic Washing Machine, जान लें ये बातें, फायदे में रहेंगे

1220

वर्किंग लोगों के लिए कपड़ा धोना बड़ा ही मुश्किल कार्य होता है। एक तो समय की कमी होती है, दूसरा कपड़े को सुखाने का झंझट। इसलिए आजकल लोग ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (Automatic Washing Machine) ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप मार्केट में जाएं, तो वॉशिंग मशीन (Washing Machine) के इतने सारे ऑप्शंस मौजूद हैं कि आप लेने से पहले कंफ्यूज हो जाएंगे, कौन-सा लें और कौन-सा नहीं। ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन भी टॉप लोड और फ्रंट लोड जैसे विकल्प के साथ आते हैं। इस तरह की वॉशिंग मशीन को खरीदने जा रहे हैं, तो फिर कुछ बेसिक चीजों को जरूर जान लें।

ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (Automatic Washing Machine)
सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (semi automatic washing machine) से अलग फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में केवल एक टब मौजूद होता है। इसी टब में वॉशिंग और ड्राइंग दोनों ही कार्य होते हैं। इससे एक टब से दूसरे टब में कपडे़ डालने का झंझट खत्म हो जाता है, इसलिए इस मशीन में ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं पड़ती। फुली ऑटोमैटिक मशीन (fully automatic washing machine) को मुख्य रूप से दो भाग में बांटा जाता है:

टॉप लोड वाशिंग मशीन (top load washing machine): इसका वॉश टब ड्रम वर्टिकल होता है। इसमें कपडे़ डालने के लिए ऊपर की ओर डोर होता है।
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन (front load washing machine): इसका वॉश टब हॉरिजॉनटल होता है। इसमें कपडे़ डालने के लिए मशीन के सामने की ओर डोर होता है।

बिजली की खपत
एडवांस फीचर होने के कारण ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत (electricity consumption) करती है, लेकिन ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में फ्रंट लोड मशीन ज्यादा एनर्जी एफिशियंट होती हैं। इसी के साथ, अगर बिजली चली जाए तो सेमी-ऑटोमैटिक और टॉप लोड वॉशिंग मशीन से कपडे़ आसानी से निकाले जा सकते हैं, लेकिन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपको तब तक कपडे़ निकालने नहीं देगी, जब तक बिजली वापस नहीं आ जाती और वॉश साइकिल पूरा नहीं हो जाता है।

वॉश क्वालिटी
सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन (semi automatic washing machine) औसत वॉश क्वालिटी उपलब्ध कराती है। इसमें कपड़ों में दाग रहने पर आपको वॉश के बाद भी खुद स्क्रब करना पड़ता है, लेकिन फुली ऑटोमैटिक मशीन बेहतर वॉश क्वालिटी देती है। वॉश साइकिल के बाद स्क्रब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टॉप लोड वॉशिंग मशीन (top load washing machine) खूबियां और कमियां
फ्रंट लोड मशीन की तुलना में इसकी कीमत कम होती है। वॉश साइकिल शुरू होने के बाद भी और कपड़े डाले जा सकते हैं। इसका वॉश साइकिल तेज होता है। मशीन को आसानी से हिलाया या मूव किया जा सकता है। अगर इसकी कमियों की बात करें, तो इसमें लगातार पानी की सप्लाई की जरूरत होती है। वॉश क्वालिटी औसत होती है। इसके कुछ मॉडल्स में हॉट वॉटर वॉश की सुविधा भी होती है।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन (front load washing machine) की खूबियां और कमियां
इसकी वॉश क्वालिटी अच्छी होती है। इसमें आधुनिक नए फीचर्स उपलब्ध होते हैं। यह सभी प्रकार के कपड़ों को हैंडल कर सकता है। यह वॉशिंग मशीन महंगी होती है। वॉश साइकिल धीमा और लंबा होता है। इसका वजन बहुत ज्यादा होता है, जिससे इसे मूव करना मुश्किल होता है। इसमें लगातार और प्रेशर के साथ वाटर सप्लाई की जरूरत होती है।

Web Stories