बच्चों के लिए लॉन्च हुई खास स्मार्टवॉच GOQii Smart Vital Junior, SpO2 सेंसर से है लैस, जानें कीमत

5448

बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी पर नजर रखना चाहते हैं, तो GOQii ने एक खास स्मार्टवॉच GOQii Smart Vital Junior लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच की खास बात यह है कि बच्चों की SpO2 लेवल को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इसके साथ इसमें बॉडी टेम्परेचर, पल्स रेट (pulse rate), ब्लड प्रेशर (blood pressure) आदि को भी मापने जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इससे पैरेंट्स बच्चों की हेल्थ पर नजर रख पाएंगे। इसके अलावा, इसमें 18 से अधिक activity modes दिए गए हैं। GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर स्मार्टवॉच में 33mm colour display के साथ आती है। वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंस के लिए यह IP68 सर्टिफाइड है।

GOQii Smart Vital Junior की कीमत

GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये है। यह ब्लू एंड व्हाइट, बबलगम पिंक, चेरी एंड क्रीम, ओशन ब्लू, ऑलिव ग्रीन, रेनबो, रेड एंड ब्लैक, सांता रेड, व्हाइट एंड पिंक और जेबरा ब्लैक जैसे कई कलर स्ट्रैप (colourful strap) विकल्पों में आता है। यह GOQii ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से उपलब्ध है। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

GOQii Smart Vital Junior के स्पेसिफिकेशंस

आज के दौर में बच्चों के लिए यह उपयोगी हो सकता है। इसमें SpO2 सेंसर के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी टेम्परेचर पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इसमें अलावा, यह स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। पैरेंट्स GOQii मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करने में सक्षम होंगे।

GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर में 18 से अधिक activity modes हैं। इसमें रनिंग, वॉकिंग वर्कआउट, वर्कआउट, क्लाइंबिंग, रिलैक्सिंग, साइकिलिंग, क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल, सिट-अप, डांसिंग, बैडमिंटन, योग, एरोबिक्स, फुटबॉल, टेबल टेनिस और रॉप जंपिंग शामिल हैं। .

कंपनी का कहना है कि GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर स्ट्रैप ऐसी सामग्री से बने हैं जो स्किन के लिए कोमल हैं और छोटी कलाई के आसपास अच्छी तरह से फिट हो सकती हैं। इसे लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है। नेविगेशन के लिए कैपेसिटिव बटन के साथ 33 mm का कलर डिस्प्ले है। IP68 वाटर- और डस्ट-रेसिस्टेंस होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, इसमें म्यूजिक कंट्रोल, फोन फाइंडर और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स हैं। GOQii स्मार्ट वाइटल जूनियर स्मार्टवॉच में चार पर्सनलाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं।

Web Stories