OnePlus Watch का हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

13469

वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन (Harry Potter Limited Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए वनप्लस वियरेबल में गोलाकार डिस्प्ले और हैरी पॉटर-थीम वाले वॉच फेस हैं। लेटेस्ट वनप्लस वॉच 110 से अधिक वर्कआउट मोड सहित फिटनेस-सेंट्रिक फीचर्स से लैस है। यह हार्ट रेट सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल (SpO2) सेंसर के साथ आता है।

नियमित वनप्लस वॉच की तरह नई वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन अन्य वनप्लस डिवाइस के साथ भी आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसमें IP68-सर्टिफाइड बिल्ड के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और 1.39-इंच का HD डिस्प्ले है।

OnePlus Watch Harry Potter Limited Edition की कीमत

वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह OnePlus.in, वनप्लस स्टोर ऐप, रेड केबल क्लब ऐप और ऑफलाइन वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के माध्यम से 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus 20 अक्टूबर से 12pm से OnePlus Store ऐप पर डिवाइस के लिए अर्ली एक्सेस सेल आयोजित कर रहा है।

साथ ही, ग्राहक अतिरिक्त छूट का लाभ उठा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक कार्ड और ईएमआई लेनदेन का उपयोग करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Harry Potter Limited Edition के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन मूल वनप्लस वॉच (OnePlus Watch) के समान ही है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वनप्लस वॉच में 1.39 इंच का गोलाकार डिस्प्ले है और इसे स्मार्टफोन और वनप्लस टीवी जैसे अन्य डिवाइस से जोड़ा जा सकता है।

वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन यूजर्स को हॉगवर्ट्स हाउस जैसे ग्रिफिंडर, हफलपफ, स्लीथेरिन या रेवेनक्लाव से वॉच फेस विकल्पों की पेशकश करके यूआई को अनुकूलित करने देता है। कंपनी के मुताबिक, वॉच स्ट्रैप वेगन लेदर से बना है और डायल में 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा, यूजर्स मेनू स्क्रीन पर आइकन के लिए एनीमेशन भी चुन सकते हैं। हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन (Harry Potter Limited Edition) जंग-प्रतिरोधी है। यह हैरी के प्रतिष्ठित बिजली के बोल्ट के साथ आता है। पावर बटन पर भी यूनिक निशान अंकित है।

अन्य वियरेबल्स की तरह यूजर्स वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन का उपयोग करके कॉल, नोटिफिकेशन और म्यूजिक को मैनेज कर सकते हैं। एक फिटनेस बैंड होने के नाते यह 110 से अधिक एक्सरसाइज मोड के साथ आता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें, तो ट्रैकिंग फुटस्टेप्स, रियल-टाइम SpO2 स्तर, हृदय गति, तनाव और श्वास को ट्रैक करता है। अधिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए वनप्लस हेल्थ ऐप को स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है। यह वनप्लस टीवी के लिए रिमोट कंट्रोल के रूप में भी काम कर सकता है।

वनप्लस वॉच में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी और IP68 रेटिंग है। लेटेस्ट वनप्लस वॉच की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चलती है। वनप्लस के अनुसार, वॉच को चार्ज करने के पांच मिनट के भीतर 24 घंटे और 20 मिनट की चार्जिंग के साथ एक सप्ताह चल चलाया जा सकता है। वनप्लस वॉच हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन वॉच फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

नई वनप्लस हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन वॉच भारतीय बाजार के लिए कंपनी का दूसरा लिमिटेड एडिशन मॉडल है। इससे पहले कंपनी ने में वनप्लस वॉच कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया था।

Web Stories