नए अंदाज में जल्द लॉन्च होगी Hindustan Ambassador, जानें क्या है कंपनी का प्लान

27854

भारत की सबसे प्रचलित कारों में से एक Hindustan Ambassador जल्द ही नए अवतार में सामने आने वाली है। बताया जा रहा है कि, जल्द ही कंपनी नई एंबेसडर 2.0 को नए डिजाइन और अंदाज के साथ पेश कर सकती है। आपको बता दें कि, एंबेसडर के पुराने वर्जन ने कई दशकों तक भारत की सड़को पर राज किया है। कई सालों के बाद भी लोग एंबेसडर को दिल के करीब मानते हैं।
साल 2014 में इस बेहतरीन कार के निर्माण को बंद कर दिया गया था। कंपनी को  उस समय काफी वित्तीय नुकसान हुआ था। जिसके के चलते कंपनी ने इस कार का निर्माण बंद किया था, लेकिन अब उन सभी ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, जो एंबेसडर कार को पसंद करते हैं। नई Ambassador 2.0 कार आने वाले 2 सालों में भारतीय सड़कों पर फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार होगी। आइये, आगे आपको नई कार के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन भारत में पेश होने को तैयार, जानें क्या है खासियत

जल्द आएगी नई Ambassador 2.0

जानकारी के लिए बता दें कि, हिंद मोटर फाइनेंशियल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (HMFCI) ने नई कार को बनाने के लिए फ्रेंच कार निर्माता Peugeot के साथ हाथ मिलाया है। अब दोनों कंपनियां मिलकर एंबेसडर 2.0 के डिजाइन और इंजन पर काम कर रहीं हैं।
नई एंबेसडर 2.0 का निर्माण हिंदुस्तान मोटर्स के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा। इस प्लांट में एचएमएफसीआई के तहत काम होता है, जिसमें सीके बिड़ला ग्रुप भी जुड़ा हुआ है। नई एंबेसडर 2.0 कार पर बात करते हुए, एचएम के डायरेक्टर उत्तम बोस ने समाचार पत्र टीओआई को बताया कि, वे एंबेसडर 2.0 कार को नए रूप में सामने लाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि, यह कार आने वाले वर्षों में लॉन्च हो सकती है, साथ ही कार के डिज़ाइन और मैकेनिक्स का काम बड़े स्तर पर आ चुका है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 12S स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले ही हुई वायरल, इसमें मिलेगा Leica का कैमरा

क्या है इतिहास

भारत की सबसे प्रचलित कार एंबेसडर ब्रिटिश कार मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज III पर बेस्ड थी। इसे 1957 में लॉन्च किया गया था। साल दर साल कार की लोकप्रियता बढ़ती चली गई और यह कार दशकों तक लोगो के दिल पर राज करती रही। आज भी कई लोगों के पास यह कार मौजूद है। हालांकि, कार निर्माता ने 57 साल बाद साल  2014 में कार का निर्माण बंद किया था।
बताते चलें कि, साल 2017 में हिंदुस्तान मोटर्स ने Peugeot कंपनी के साथ डील कर कंपनी बेच दी थी। CK Birla Group ने एंबेसडर ब्रांड को उस समय 80 करोड़ में बेचा था। यह पहला मौका था जब किसी विदेशी कंपनी ने भारतीय बाजार में कदम रखा था।

Web Stories