Android Phone पर कैसे लें स्क्रीनशॉट, तरीका है बेहद आसान

एंड्रॉयड फोन (Android Phones) पर स्क्रीनशॉट लेने सबसे आसान तरीका है- पावर + वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ प्रेस करें। इसके अलावा, आप ऐप्स और क्रोम एक्सटेंशन की मदद भी ले सकते हैं....

22597

अगर आप एंड्रॉयड फोन (android Phone) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अक्सर स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ जाती होगी। हालांकि जो यूजर टेक सेवी हैं उनके लिए स्मार्टफोन पर स्क्रीनशॉट (screenshot) लेना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जो इससे अनजान हैं, वे भी आसानी से (screenshot) ले सकते हैं। आइए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से स्क्रीनशॉट (screenshot) लेना आपके लिए आसान हो जाएगा।

Android Phone पर स्क्रीनशॉट

  • अगर आप एंड्रॉयड फोन (Android Phones)का इस्तेमाल करते हैं, तो यहां पर स्क्रीनशॉट लेने सबसे आसान तरीका है- पावर + वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ प्रेस करें।
  • स्टॉक एंड्रॉयड में आपको एक पॉप-अप आप्शन भी मिलता है, जहां स्क्रीनशॉट को तुरंत एडिट और शेयर कर सकते हैं। हालांकि सैमसंग के पुराने फोन में पावर + होम बटन को प्रेस कर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • कुछ डिवाइस में पावर बटन को लंबे समय तक प्रेस करने पर स्क्रीनशॉट लेने का विकल्प मौजूद है।
  • आजकल एंड्रॉयड फोन के क्विक मेन्यू में भी स्क्रीन कैप्चर, स्क्रीनशॉट का विकल्प होता है। इसकी मदद से भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • अगर आपके फोन में गूगल असिस्टेंट एक्टिव है, तो कहें, हे गूगल स्क्रीनशॉट ले लो। इसके बाद स्क्रीन पर जो कुछ भी होगा वह कैप्चर हो जाएगा। हालांकि आपको एडिट और शेयर का विकल्प नहीं दिखाई देगा, स्क्रीनशॉट आपकी लाइब्रेरी में सेव हो जाएगी।

Screenshot Apps की ले सकते हैं मदद

अगर आपको स्क्रीनशॉल लेने में परेशानी हो रही है, तो फिर एंड्रॉयड फोन (Android Phones) पर स्क्रीनशॉट के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स (apps) की मदद भी ले सकते हैं। ऐप्स में आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिल जाते हैं।

Screenshot Easy

एंड्रॉयड फोन पर स्कीनशॉट लेने के लिए आप Screenshot Easy ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्क्रीन रिकॉर्ड की सुविधा के साथ आता है यानी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर आसानी से शेयर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें स्क्रॉलिंग स्क्रीनशॉट फंक्शनैलिटी, वेबसाइट स्क्रीनशॉट के साथ आता है यानी आप स्क्रॉल कर भी पूरे पेज का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। यहां पर एडिटिंग से जुड़े फीचर्स भी मिलते हैं। अपने स्क्रीनशॉट्स को क्रॉप कर सकते हैं, उन्हें जिप फाइल में बदल सकते हैं, कलर को एडिट कर सकते हैं। स्कीनशॉट को पीएनजी या जेपीजी फार्मेट में सेव कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Super Screenshot

Super Screenshot

स्क्रीनशॉट के लिए Super Screenshot ऐप भी उपयोग हो सकता है। यह फ्री और इस्तेमाल करने के लिहाज से आसान है। सिर्फ बटन को दो सेकंड तक प्रेस कर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो एक साफ और उपयोग में आसान स्क्रीनशॉट ऐप चाहते हैं। यहां स्क्रीनशॉट को क्रॉप कर सकते हैं और उस पर टेक्स्ट नोट्स जोड़ने की सुविधा भी है। आप विभिन्न तरह के फिल्टर को भी सेट कर सकते हैं। आपका स्क्रीनशॉट एसडी कार्ड में सेव होता है। आप स्क्रीनशॉट को ब्राउज करने और कॉपी करने के लिए यूएसबी के माध्यम से अपने पीसी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड 4.0 और इसके बाद के वर्जन के साथ काम करता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

GoFullPage – Full Page Screen Capture

कैसे लें पूरे वेब पेज का स्क्रीनशॉट?

कई बार आप पूरे वेबसाइट का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं हो पाता है। प्रिंट स्क्रीन बटन से केवल उस हिस्सा का ही स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, जो आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है, लेकिन आप उन हिस्सा का भी स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, जो स्क्रीन पर नहीं दिखाई दे रहा है, तो फिर क्रोम एक्सटेंशन GoFullPage – Full Page Screen Capture का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से किसी भी वेबपेज का वर्टिकल स्क्रीनशॉट ले सकते हैं…

  • इसके लिए आपको क्रोम वेब स्टोर से फुल पेज स्क्रीन कैप्चर को क्रोम ब्राउजर के साथ एड करना होगा।
  • जब यह एक्सटेंशन आपके क्रोम ब्राउजर के साथ जुड़ जाता है, तो फिर वेब एड्रेस के बगल में दायीं तरफ कैमरा जैसा एक आइकन दिखाई देगा।
  • इसके बाद किसी भी वेब पेज का स्क्रीनशॉट लेना काफी आसान हो जाता है। Alt+Shift+P के जरिए पूरे वेब पेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • स्क्रीनशाट लेने के बाद उसे पीडीएफ या फिर पीएनजी में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यहां आपको हिस्ट्री का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आपको पुराने स्क्रीनशॉट्स मिल जाएंगे।
    यह भी पढ़ेंः Google Maps का उपयोग करके कैसे कमाएं पैसा, जानें पूरी डिटेल

Web Stories