इंडियन्स को भा रहे 4G Tablet, 68 प्रतिशत की बढ़ी सेल! जानें किस ब्रांड को किया गया सबसे ज्यादा पसंद

27075

भारतीय टैबलेट बाजार के लिए एक सुखद सामने आई है। 2022 की पहली तिमाही के लिए सीएमआर की टैबलेट पीसी मार्केट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टैबलेट बाजार ने 68 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर ली है। यह बढ़त 2022 के क्वार्टर के रूप में देखी जा रही है। वहीं, अगर 4G टैबलेट की बढ़ोतरी की बात की जाए तो 4G टैबलेट के बाजार में 74% की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी में 8 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट को देखें तो भारतीय बाजार में इनका योगदान 26 प्रतिशत का रहा है। वहीं 10 इंच वाले टैबलेट ने 61 प्रतिशत योगदान दिया है।  

यह भी पढ़ें: ख़बरदार! Google Play Store से गायब हो जाएंगी 9 लाख ऐप्स, जानें बड़ी वजह

इस प्रतियोगिता भरे क्षेत्र में सबसे अव्वल Lenovo कंपनी रही है, खास बात यह है कि, लेनोवो ने दुनिया की टेक दिग्गज एप्पल और सैमसंग को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है। जहां लेनोवो ने 36% की बढ़ोतरी हासिल की है, वही एप्पल ने 22% और सैमसंग ने भी 22% की बढ़त बनाई है। इसके साथ ही इस लिस्ट में Realme और Lava भी शामिल हैं।

इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (IIG), CMR, की एनालिस्ट मेनका कुमारी के मुताबिक महामारी के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में मौजूद कई क्षेत्र हाइब्रिड और रिमोट वर्क  कर रहे हैं। जिसकी वजह से टैबलेट का उपयोग कामकाज के लिए और ई-लर्निंग के लिए बढ़ गया है। लोग इसे पहले से ज्यादा अपना रहे हैं। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र ने टैबलेट बाजार में तेजी लाने में बड़ा योगदान दिया है।

Lenovo बना नंबर वन

लेनोवो ने टैबलेट बाजार में पहला स्थान प्राप्त किया है। कंपनी ने इस क्षेत्र 32% का मार्केट शेयर हासिल किया है। जिसमें 7,000 से लेकर 25000 रुपये तक के टैबलेट शामिल हैं। वहीं कंपनी ने साल के पहले  क्वार्टर में करीब 48% की बढ़त हासिल की है।
इसके बाद एप्पल का नंबर आता है, जिसने मार्केट में 22% की बढ़त हासिल की है।  एप्पल ने 45% मार्केट शेयर हासिल किया है। अगर साल के पहले  क्वार्टर का हिसाब देखें तो कंपनी ने 31 प्रतिशत बढ़त बनाई है।

इन दोनों ही कंपनियों के बाद सैमसंग का नंबर आता है। सैमसंग ने भी 22% की बढ़त हासिल की है, लेकिन वे एप्पल से पीछे हैं। अगर कंपनी के पहले  क्वार्टर को देखें तो यह बेहद तगड़ा है, इसमें 81 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें: सामने आई Oppo Pad Air की झलक, Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च

CMR कि, रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में टैबलेट बाजार और 10 से 12 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर सकता है।

इसे लेकर मेनका कुमारी ने आगे कहा कि, 5G टैबलेट की बढ़ती उपलब्धता और बाजार में नई कंपनियां जैसे Xiaomi, OnePlus, Oppo के आने से भारत में टैबलेट मार्केट को मजबूती मिलेगी। साथ ही एंड्रॉयड टैबलेट बाजार में पहले की तुलना में ज्यादा विकल्प होंगे। इसकी मदद से निजी और सरकारी क्षेत्र दोनों को बढ़त मिलेगी।

Web Stories