Jeep ने दिखाई अपनी नई Meridian SUV, टॉप स्पीड है 198 kmph

24109

Jeep ने अपनी नई 7 सीटर Meridian को भारत में पेश कर दिया है। याद रहे अभी कंपनी ने सिर्फ इसे दिखाया है इसका लॉन्च नहीं किया है। इस साल मिड में इसे लॉन्च करने कीमत का भी खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही इसमें Jeep Compass और Grand Cherokee एसयूवी के कई असर देखने को मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jeep की डीलरशिप पर अनाधिकारिक रूप से 50,000 रुपये की टोकन राशि पर इस एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी डिलीवरी मई 2022 के अंत तक शुरू हो जाएगी।

Jeep Meridian में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है जोकि 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 198kmph है। 10.8 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। यह SUV फ्रंट व्हील और  ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है।

यह भी पढ़ें: 2 लाख से कम में खरीदें ये पावरफुल बाइक्स, लंबी दूरी के लिए हैं खास

सेफ्टी के लिए Jeep Meridian एक 3 रो एसयूवी है जिसमें 60 से ज्यादा सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। जिसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जोकि एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें LED हेडलैंप, DRL  फॉग लैंप और सनरूफ के साथ 7 वर्टिकल ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है।

इस एसयूवी में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसकी लम्बाई  4,769mm,  चौड़ाई  1,859mm  और  उंचाई 1,682mm  है और इसका व्हीलबेस 2,794mm  है। SUV में पैनोरमिक सनरूफ के दोनों तरफ बॉडी क्लैडिंग, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स मिलते हैं। इसमें  रियर वाइपर और वॉशर और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर मिलते हैं।

Web Stories