Keeway Sixties 300i, Vieste 300 स्कूटर भारत में लॉन्च, रेट्रो-क्लासिक लुक है खासियत

27951

Keeway हंगेरियन मोटरसाइकिल निर्माता है। यूरोप में कंपनी के स्कूटर काफी लोकप्रिय हैं। यह ब्रांड यूरोप में हार्ले-डेविडसन से प्रेरित क्रूजर मोटरसाइकिलों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में Keeway ने भारत में तीन प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें Sixties 300i रेट्रो-स्टाइल स्कूटर, Vieste 300 मैक्सी स्कूटर और K-Light 250V क्रूजर मोटरसाइकिल शामिल हैं। कंपनी ने अब इन दोनों स्कूटर की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसे 2.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Benelli Keeway Sixties 300i Scooter
बेनेली कीवे सिक्सटीज 300i स्कूटर 1960 के दशक के शानदार यूरोपीय स्कूटरों से प्रेरित है। इसके राउंड हेडलैंप, राउंड मिरर, क्लासिक लुकिंग बैजिंग, रेट्रो ग्रैब हैंडल और 1960 के दशक की फ्लेयर वाली बड़ी स्प्लिट सीटों के साथ क्लासिक डिजाइन मिलती है। इसमें क्लासिक डिजाइन के साथ तीन नए क्लासिक कलर थीम मिलते हैं- मैट लाइट ब्लू, मैट ग्रे और मैट व्हाइट। तीनों कलर्स में कॉन्ट्रास्टिंग प्लास्टिक ट्रिम्स और सीट कवर्स मिलते हैं। मैट लाइट ब्लू सबसे रेट्रो लुक वाला है। इसमें छोटे एलसीडी पैनल के साथ एक एनालॉग स्पीडो मिलता है। Sixties 300i Scooter में 10L क्षमता के साथ फ्लोरबोर्ड पर एक ईंधन टैंक भी लगाया गया है। इसकी लंबाई 1985 मिमी, चौड़ाई 720 मिमी, ऊंचाई 1170 मिमी और 1390 मिमी व्हीलबेस है, जिसमें 790 मिमी सीट ऊंचाई और 140 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस है। 300i स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स हैं। इसका वजन 146 किलोग्राम है।
यह भी पढ़ेंः BSNL लेकर आया शानदार प्रीपेड प्लान, अब मिलेगी 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा

Benelli Keeway Vieste 300 Scooter

Benelli Keeway Vieste 300 Scooter
विएस्टे 300 मैक्सी-स्कूटर है। सिक्सटीज 300i स्कूटर के विपरीत विएस्टे 300 की बॉडी शार्प और आधुनिक है। कीवे विएस्टे 300 स्कूटर मैट ब्लू, मैट ब्लैक और मैट व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसमें पर्याप्त रोशनी के लिए 4 प्रोजेक्टर के साथ एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल के साथ लाइट थ्रो है। पीछे की तरफ एलईडी टेल-लाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स हैं। सिक्सटीज 300i स्कूटर की तुलना में Vieste 300 इंस्ट्रूमेंटेशन के मामले में फ्यूचरिस्टिक लगता है। इसमें बड़ी एलसीडी स्क्रीन और स्क्रीन के दोनों ओर गोल एनालॉग स्पीडो और टैचो मिलते हैं। विएस्टे 300 की लंबाई 1920 मिमी, चौड़ाई 800 मिमी, ऊंचाई 1130 मिमी है और इसमें 1390 मिमी व्हीलबेस है, जिसमें 770 मिमी सीट ऊंचाई और 135 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस है। मैक्सी-स्कूटर का वजन 147 किलोग्राम है। इसमें 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
यह भी पढ़ेंः JioFi के 249 रुपये के प्लान मिल रहा 30GB मासिक डेटा, जानें JioFi प्लान की पूरी डिटेल

क्या है कीमत
दोनों स्कूटर की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। दोनों स्कूटरों में सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व 278.2cc इंजन मिलता है, जो 6500 RPM पर 18.7 bhp और 6000 RPM पर 22 Nm जनरेट करता है। दोनों स्कूटरों में डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं। वेस्पा के 150cc स्कूटर के बाद सिक्सटीज 300i सबसे महंगा रेट्रो-थीम वाला स्कूटर होगा। हालांकि Vieste 300 को Yamaha Aerox 155 और BMW C 400 GT के बीच रखा जाएगा, जिसकी कीमत तीन गुना अधिक है।
यह भी पढ़ेंः फुल चार्ज 590 km की रेंज देती है यह Electric Sedan, 5.7 सेकंड में पकड़ती है 100 km की रफ्तार

Web Stories