महिंद्रा एटम और ई-अल्फा टिपर ईवी से उठा पर्दा, जानें इनकी रेंज और खूबियां

24444

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Mahindra Electric Mobility Limited) ने पुणे में चल रहे अल्टरनेट फ्यूल कॉन्क्लेव 2022 में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज को प्रदर्शन किया है। कंपनी ने ट्रेओ ऑटो (Treo auto), ट्रेओ जोर डिलीवरी वैन, ट्रेओ टिपर वैरियंट , ई अल्फा मिनी टिपर वैरियंट और एटम क्वाड्रिसाइकिल (Atom quadricycle) प्रदर्शित किया है। बात महिंद्रा की करें, तो आपको बता दें कि कंपनी इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर कैटेगरी में 73.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर वन पायदान पर है।

Atom quadricycle
यह पहली बार है, जब महिंद्रा एटम क्वाड्रिसाइकिल (Atom quadricycle) को 2020 के ऑटो एक्सपो के बाद प्रदर्शित किया जा रहा है। इस क्वाड्रिसाइकिल को कई सारी खूबियों के साथ पेश करने का दावा किया गया है। महिंद्रा के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम पर चलने वाली एटम में एक बड़ा इंटीरियर है। इतना ही नहीं, एटम को टेलीमैटिक्स कनेक्टिविटी से भी लैस किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में एटम को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः क्या MG ZS EV से बेहतर है Hyundai Kona Electric? जानें 450 km से ज्यादा की रेंज वाली इन कारों के बारे में…

Mahindra e Alfa Tipper
एटम के साथ महिंद्रा ई अल्फा टिपर (Mahindra e Alfa Tipper) को भी पहली बार प्रदर्शित किया गया है। यह मजबूत ई अल्फा मिनी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें गीले और सूखे कचरे के लिए अलग जगह बनाया गया है। यह जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और 7 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है। टिपिंग कोण 40 डिग्री है। ई अल्फा मिनी टिपर भी 1.5 kW की पीक पावर के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 80 km की होती है। यह 310 KG की लोडिंग क्षमता प्रदान करता है।

Mahindra Treo Tippe
महिंद्रा ट्रेओ टिपर (Mahindra Treo Tippe) को भी इस कॉन्क्लेव में पेश किया गया। यह लिथियम-आयन 3-व्हीलर ट्रेओ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें बिना कूड़ेदान के 578 किलोग्राम का पेलोड है। ट्रेओ टिपर में क्रमशः 8kW और 42Nm की सर्वश्रेष्ठ-इन-इंडस्ट्री पावर और टॉर्क भी है। इसे फुल चार्ज करने में सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। कंपनी ट्रेओ टिपर के साथ 3 साल, 80,000 km की वारंटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ेंः तीन फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro, iQOO 9 Pro और Samsung Galaxy S22, जानें कौन मारता है बाजी

Web Stories