Mahindra की ये टॉप 5 SUVs जल्द देगी दस्तक, जानें फीचर्स, लॉन्च डेट की पूरी डिटेल

महिंद्रा 15 अगस्त, 2022 को 3 नई बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी (Born Electric SUVs) और एक नई coupe SUV का प्रदर्शन करेगी। इन मॉडल से ब्रांड के फ्यूचर इलेक्ट्रिक एसयूवी (electric SUV) की झलक भी मिलेगी।

29349

Mahindra Upcoming SUVs: Mahindra (महिंद्रा) की एसयूवी को भारत में खूब पसंद किया जाता है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाई जा सकती है कि नई थार और एक्सयूवी700 को 2020 और 2021 में लॉन्च किया था। दोनों एसयूवी के खरीदारों को 1 साल से अधिक समय तक डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ा। महिंद्रा अब कई नई एसयूवी को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। आपको बता दें कि महिंद्रा 15 अगस्त, 2022 को 3 नई बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी (Born Electric SUVs) और एक नई coupe SUV का प्रदर्शन करेगी। इन मॉडल से ब्रांड के फ्यूचर इलेक्ट्रिक एसयूवी (electric SUV) की झलक भी मिलेगी। आइए जानें यहां महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी (upcoming Mahindra SUVs) की पूरी डिटेल…

Mahindra Bolero Neo Plus
महिंद्रा इस साल नई बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus) भी लॉन्च करेगी। नया मॉडल मूल रूप से बोलेरो नियो का तीन-रो वाला वर्जन है। इसे 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आने की संभावना है। कंपनी तीन-पंक्ति वाले बोलेरो नियो प्लस के इंजन को अलग कर सकती है। SUV को P4 और P10 ट्रिम्स और दो सीटिंग लेआउट – 7 और 9-सीटों में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि एसयूवी को 4 सीटों और एक पेशेंट के साथ एम्बुलेंस वर्जन भी मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः मात्र 1600 रु खर्च कर खरीदें ये Portable AC, कूलिंग मिलेगी जबरदस्त, जानें कीमत और मंथली ईएमआई की डिटेल

Mahindra XUV300 Facelift

Mahindra XUV300 Facelift
Mahindra इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले देश में अपग्रेडेड XUV300 को लॉन्च करेगी। संभवत: इसे जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट बेहतर स्टाइल और अपमार्केट इंटीरियर के साथ आएगी। इसके कुछ डिजाइन XUV700 से मिलते-जुलते हो सकते हैं। एसयूवी एक अधिक पावरफुल वर्जन भी आएगा, जिसे महिंद्रा एक्सयूवी300 स्पोर्टज कहा जाता है। दरअसल, XUV300 Sportz को हाल ही में ICAT (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) सर्टिफिकेशन मिला है। नया महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 131bhp और 230Nm का टार्क पैदा करता है।

Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N
महिंद्रा नई स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) को 27 जून, 2022 को लॉन्च करेगी। नए मॉडल को मौजूदा एसयूवी के साथ बेचा जाएगा, जिसे स्कॉर्पियो क्लासिक कहा जाएगा। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन नए डिजाइन, बड़े डायमेंशन, फीचर-लोडेड केबिन और पावरफुल इंजन से लोडेड होगी। एसयूवी में मौजूदा स्कॉर्पियो में साइड फेसिंग बेंच-टाइप सीटों के बजाय फ्रंट-फेसिंग थर्ड-रो सीट मिलेगी। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को 6 और 7 सीटों वाले लेआउट में पेश किया जाएगा। यह दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी – एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 2.2L mHawk डीजल। टर्बो पेट्रोल इंजन 170PS का उत्पादन करेगा, जबकि डीजल इंजन दो- 130PS और 160PS की पेशकश करेगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः सैमसंग का Digi Touch Cool रेफ्रिजरेटर 990 रु की EMI पर उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra XUV400 Electric SUV
महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 2023 की पहली तिमाही में एक्सयूवी300 प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी, जो संभवत: जनवरी में होगी। इसे नई Mahindra XUV400 EV कहा जा रहा है। नया मॉडल मूल XUV300 सब-4 मीटर SUV से अलग दिखेगा। इसकी लंबाई लगभग 4.2 मीटर होगी, क्योंकि सब्सिडी लाभ के लिए sub -4 मीटर नियम इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू नहीं होता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra Electric स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) पर आधारित होने वाली ब्रांड की पहली प्रोडक्शन मॉडल होगी। यह 350V और 380V पावरट्रेन और दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आने की संभावना है। छोटी क्षमता की बैटरी लगभग 300-350km की रेंज पेश करने की संभावना है और Nexon EV को टक्कर देगी। हाई रेंज वाली यानी बड़ी क्षमता वाली बैटरी नेक्सॉन ईवी मैक्स, हुंडई कोना ईवी आदि को टक्कर देगी।

Mahindra 5-door Thar
कंपनी अब 5-डोर थार लाइफस्टाइल एसयूवी (5-door Thar lifestyle SUV) पर काम कर रही है। इसे देश में 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। 5-डोर मॉडल 2-डोर थार से लंबा होगा। एसयूवी लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, जिससे महिंद्रा को केबिन के अंदर अधिक जगह बनाने में मदद मिलेगी। एसयूवी 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का उपयोग करेगी। हालांकि यह इंजन आउटगोइंग मॉडल में भी है। मगर अतिरिक्त पावर और टॉर्क के लिए पावरट्रेन को कैलिब्रेट किया जाएगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः जल्दी करें 1.12 लाख रुपये का Laptops मिल रहा सिर्फ 55 हजार में, नहीं मिलेगा फिर ऐसा मौका

Web Stories