Mahindra XUV700 के दीवाने हुए लोग, सिर्फ 57 मिनट में बुक हो गईं 25,000 यूनिट्स

12854

देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV700 को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही इसकी डिमांड काफी तेजी से बढ़ने लगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स आज यानी 7 अक्टूबर से शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि आज जब इस एसयूवी की बुकिंग शुरू हुई तो सिर्फ 57 मिनट में ही इसकी 25,000 यूनिट्स की बुकिंग हो गई। आपको बता दें कि कंपनी ने नई XUV700 के लॉन्च के समय पर कहा था कि पहले 25,000 यूनिट्स को इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ बुक किया जाएगा। इसके बाद के सभी यूनिट्स के लिए कंपनी ने इसकी कीमत में इजाफा कर दिया है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के पहले राउंड की बुकिंग समाप्त होने के बाद सभी वेरिएंट्स की कीमत को अपडेट कर दिया है, यानी अब नए ग्राहकों को इसे नई कीमत के साथ ही खरीदने का मौका मिलेगा और ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। अब नई XUV700 ऑनलाइन बुकिंग 8 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी और नई कीमतों को लागू किया जाएगा। 

XUV700 MX सीरीज की कीमतें

XUV700 MX पेट्रोल मैनुअल (5 सीटर) की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है जबकि XUV700 MX डीजल मैनुअल (5 सीटर) की कीमत 12.49 लाख रुपये है। कीमत में यहां 50 हजार रुपये अंतर है। अब यह आपको देखना है कि आपको पेट्रोल मॉडल खरीदना है या डीजल। XUV700 AX सीरीज में 3 ट्रिम शामिल हैं, जो कि 5 सीटर  और 7 सीटर में है। जहां एक तरफ AX3 और AX5 दोनों सीटिंग लेआउट के साथ आता है, वहीं AX7 वेरिएंट सिर्फ 7 सीटर के साथ है। इन तीनों वेरिएंट में कंपनी 2.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आते हैं। 

AX 7-सीटर वेरिएंट्स और उनकी कीमतें

Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक की कीमत 15.19 लाख रुपये (डीजल)

Mahindra XUV700 AX5 मैनुअल की कीमत 15.59 लाख रुपये (पेट्रोल)

Mahindra XUV700 AX5 मैनुअल की कीमत 16.19 लाख रुपये AX5 (डीजल)

Mahindra XUV700 AX5 ऑटोमेटिक की कीमत 17.79 लाख रुपये (डीजल)

Mahindra XUV700 AX7 मैनुअल की कीमत 17.59 लाख रुपये (पेट्रोल)

Mahindra XUV700 AX7 मैनुअल की कीमत 18.19 लाख रुपये (डीजल)

Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक की कीमत  19.19 लाख रुपये (पेट्रोल)

Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक की कीमत  19.79 लाख रुपये (डीजल)

Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक AWD की कीमत 21.09 लाख रुपये (डीजल)

 Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक लग्जरी पैक की कीमत 20.99 लाख रुपये (पेट्रोल)

Mahindra XUV700 AX7 ऑटोमेटिक लग्जरी पैक की कीमत 21.59 लाख रुपये (डीजल)

Mahindra XUV700 की इंजन डिटेल्स

इंजन: 2.0L Turbo (TGDi) पेट्रोल इंजन

पावर: 200PS@5000rpm

टॉर्क: 380Nm@1750-3000rpm

गियरबॉक्स: 6 Speed MT/6 speed AT

इंजन:2.2L Turbo Diesel Engine (CRDi)

पावर: 155PS,185PS

टॉर्क: 185Nm,420Nm() and 450Nm

गियरबॉक्स: 6 Speed MT/6 speed AT

डिजाइन और फीचर्स

Mahindra XUV700 के डिजाइन में काफी नयापन देखने को मिलता है, खास बात यह है कि यह SUV नए LOGO के साथ आई जोकि इसकी खूबसूरती को काफी बढ़ा रहा है। इसका डिजाइन अप मार्केट नज़र आता है। यह अपनी सेगमेंट की पहली गाड़ी है जिसमें सबसे बड़ा पैरोनमिक सनरूफ मिलता है। यह एक बड़ी और शानदार दिखने वाली फुल साइज़ SUV है। अपने पुराने मॉडल से यह थोड़ी अलग भी नज़र आती है। इस गाड़ी में स्पेस काफी बेहतर और यह लंबे सफ़र के किये अच्छा ऑप्शन होगी।  

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए नई XUV700 में फ्रंट और साइड एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा, हिल-होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्सिंग कैमरा, 360-डिग्री सराउंड व्यू ऑटो-बूस्टर हेडलैम्प्स और पर्सनल सिक्योरिटी अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं इतना ही नहीं ड्राइव करते समय अगर ड्राईवर को अगर नींद आ जाए तो उसकी भी जानकारी आपको इसमें मिक्मिलती है। सुरक्षा के बाकी फीचर्स पर नज़र डालें तो कार 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, आईसोफिक्स सीट माउंट, हिल होल्ड/डीसेंट फंक्शन और ऐसे ही कई फीचर्स से लैस है। गाड़ी काफी मज़बूत है और सेफ्टी फीचर्स की वजह से यह काफी अच्छी सवारी के तौर पर उभर के सामने आएगी। देखना होगा भारत में इसे कितना पसंद किया जाता है।

Web Stories