Maruti Suzuki ने नई WagonR को किया लॉन्च, अब देगी 34 की माइलेज

22001

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अभी इसी हफ्ते (23 फ़रवरी) अपनी नई बलेनो को नए अवतार में लॉन्च किया और आज(25 फारवरी) को कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार वैगन-आर (WagonR) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई फेसलिफ्ट वैगन-आर में मामूली से बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन इसकी माइलेज में अब काफी इजाफा कर दिया है। नई वैगनआर 2 डुअल टोन कलर में अब आपको मिलेगी।

Maruti New WagonR 1.0L इंजन की कीमतें (एक्स-शो रूम )

New WagonR  LXI                                          5,39,500 रुपये

New WagonR  LXI Tour H3                           5,39,500 रुपये

New WagonR  LXI S-CNG                       6,34,500 रुपये

New WagonR  LXI S-CNG TourH3               6,34,500 रुपये

New WagonR  VXI                                          5,86,000 रुपये

New WagonR  VXI AGS                                  6,36,000 रुपये

New WagonR  VXI S-CNG                             6,81,000 रुपये

Maruti New WagonR 1.2L इंजन की कीमतें (एक्स-शो रूम )

New WagonR  ZXI MT                                   5,99,600 रुपये

New WagonR  ZXI AGS                                  6,49,600 रुपये

New WagonR  ZXI+ MT                                 6,48,000 रुपये

New WagonR  ZXI+ AGS                                6,98,000 रुपये

New WagonR  ZXI+ MT Dual Tone (O)       6,60,000 रुपये

New WagonR  ZXI+ AGS Dual tone (O)       7,10,000 रुपये

4 स्पीकर के साथ स्मार्टप्ले स्टूडियो

ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाने के लिए नई वैगनआर पेट्रोल वेरिएंट में आईएसएस और एजीएस वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट जैसी रोमांचक नई सुविधाओं से भरी हुई है। स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 17.78 सेमी (7 इंच) स्मार्टप्ले स्टूडियो 4 स्पीकर के साथ आता है और ग्राहकों को कनेक्टेड और आधुनिक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए क्लाउड-बेस्ड सेवाओं द्वारा समर्थित है।

नई वैगनआर 2 डुअल टोन कलर में

यह पहली बार है कि जब नई वैगनआर में आपको नए कलर के साथ ड्यूल  2 डुअल टोन कलर में मिलेगी, ताकि कार ज्यादा स्पोर्टी लगे। कार में Gallant Red के साथ Black Roof और Magma Grey के साथ Black Roof कलर ऑप्शन मिलेंगे।

अब मिलेगी पहले से ज्यादा माइलेज

New WagonR: 1.0L MT (LXI, VXI) – 24.35 km/l, 1.0L AGS (VXI) – 25.19 km/l (PETROL)

New WagonR:1.2L MT (ZXI, ZXI+) – 23.56 km/l, AGS (ZXI, ZXI+) – 24.43 km/l (PETROL)

New WagonR:1.0L MT (LXI, VXI) – 34.05 km/kg (S-CNG), 1.0L Tour H3 MT – 25.40 km/l (PETROL), 34.73 km/kg (S-CNG)

सेफ्टी फीचर्स

नई WagonR में भी सेफ्टी का भी ध्यान रखा जाता है। यह कार HEARTECT प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल airbags, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), फ्रंट सीट बेल्ट, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड अस्सिट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से यह कार काफी बेहतर कही जा सकती है।

नई WagonR में 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, इंजन में थोड़ा सा बदलाव किया है। इसके अलावा यह कार CNG वर्जन में उपलब्ध है। ये दोनों ही इंजन माइलेज और परफॉरमेंस के लिहाज से बेहतर हैं ।

Web Stories