इस इलेक्ट्रिक कार के दीवाने हुए लोग, महज 2 घंटे में बिक गई सारी यूनिट्स

14463

BMW के स्वामित्व वाली कार निर्माता Mini अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MINI Cooper SE को भारत में लाने की तैयारी कर रही है। ग्राहकों में इस कार को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज  दो घंटों में ही इस कार की सभी 30 यूनिट्स बिक गई। कंपनी ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की है। वर्तमान में मिनी मॉडल रेंज में मिनी 3-डोर हैचबैक, मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैचबैक, मिनी कन्वर्टिबल और मिनी कंट्रीमैन शामिल हैं। BMW ने घोषणा की कि ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी 3-डोर कूपर एसई के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग अब 1 लाख रुपये से की जा सकती है। बैटरी से चलने वाले मिनी 3-डोर कूपर एसई (MINI 3-door Cooper SE ) को चलाने के इच्छुक लोगों के पास मिनी इंडिया की वेबसाइट पर बुकिंग करने का विकल्प है। बता दें कि मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 29 अक्टूबर को शुरू की गई थी।

सिंगल चार्ज में 270 km की रेंज

मिनी ब्रांड के तहत वाहन बेहतर ड्राइव परफॉर्मेंस की पेशकश के लिए जाने जाते हैं। मिनी कूपर एसई अपनी 32.6 kWh बैटरी के साथ 184 hp की अधिकतम पावर और 270 Nm की टार्क जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक वाहन ( EV) सिर्फ 7.3 सेकंड में 100 km प्रति घंटे की रफ्तार छूने का दावा करता है। कंपनी आगे दावा करती है कि ईवी की प्रति-चार्ज रेंज 270 km होगी।जीरो-एमिशन अर्बन मोबिलिटी प्रोडक्ट की तलाश करने वालों के लिए बीएमडब्ल्यू की इलेक्ट्रिक मिनी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा कि पहली मिनी इलेक्ट्रिक के साथ मिनी एक बार फिर अर्बन मोबिलिटी सेगमेंट में सबसे आगे है।

प्री-बुकिंग के साथ हमारे ग्राहकों और मिनी प्रशंसकों के पास खरीदारी सुरक्षित करने का मौका है। साथ ही, वे लॉन्च से पहले और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मिनी चलाने वाले देश के पहले व्यक्ति बन सकते हैं। वर्तमान में भारत में मिनी मॉडल रेंज में मिनी 3-डोर हैच, मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच, मिनी कन्वर्टिबल और स्थानीय रूप से निर्मित मिनी कंट्रीमैन शामिल हैं।

Web Stories