Motorola के Moto G 5G (2022) और Moto G Stylus 5G (2022) स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत  

25697

मोबाइल निर्माता Motorola ने अपनी G सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G 5G (2022) और Moto G Stylus 5G (2022) लॉन्च कर दिए हैं। Moto G 5G (2022) Motorola के G लाइनअप की नई पेशकश है। जबकि Moto G Stylus 5G (2022) साल 2021 में लॉन्च हुए Moto G Stylus (2021) का अपग्रेड बताया जा रहा है। बता दें की सबसे पहले इन फोन को अमेरिका में पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डिवाइस जल्द ही कनाडा में भी पेश होने वाले हैं। इस सीरीज को भारत और अन्य देशों में कब एंट्री मिलेगी, इसके बारे में अभी जानकारी साफ नहीं है। आइये, आगे आपको इस पोस्ट में बताते हैं Moto G 5G (2022) और Moto G Stylus 5G (2022) की कीमत और खूबियां।

यह भी पढ़ेंः भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M53 5G, मिलेगा 108MP कैमरा, दमदार Dimensity 900 SoC प्रोसेसर और कई खूबियां

Moto G 5G (2022) और Moto G Stylus 5G (2022) की कीमत

दोनों ही फोन की सेल फिलहाल केवल अमेरिका में होगी। जहां Moto G Stylus 5G (2022) की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 38,118 रुपये रखी गई है। फोन के लिए ग्राहक प्री-ऑर्डर भी कर सकते हैं। इस फोन की सेल 28 अप्रैल से शुरू होने वाली है। वहीं Moto G 5G (2022) की कीमत 399.99 डॉलर यानी करीब 30,530 रुपये है। इस फोन की सेल 19 मई से होने वाली है।  

Moto G Stylus 5G (2022) के फीचर्स

फोन में 6.8-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2,460×1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट देखने को मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695G चिपसेट का उपयोग हुआ है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS2.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन में लंबी चलने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट तकनीक से लैस है।  

कैसा है कैमरा

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस , 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 16MP का लेंस दिया गया है।  

अन्य खूबियां

फोन में खास इन-बिल्ट स्टाइलस पेन दिया गया है। जिसकी मदद से आप इसमें सभी ऑपरेशन आसानी से कर सकते हैं। फोन एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है। कंपनी इसमें एंड्रॉइड 13 अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट भी देने वाली है। फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के लिए ग्राहकों को सीफोम ग्रीन और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। फोन का वजन 215 ग्राम बताया गया है।

यह भी पढ़ेंः Tata Motors 29 अप्रैल को ला रही है नई EV कार, मिलेगी 300 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Moto G 5G (2022) के फीचर्स

फोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1600×720 का  पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। फोन में Mediatek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर उपयोग हुआ है। स्टोरेज के मामले में इसमें 4GB से लेकर 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलने वाला है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें भी 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W फास्ट चार्जिंग देने में सक्षम है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर रन करता है। इसमें भी कंपनी एंड्रॉइड अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट देने वाली है। फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

कैसा है कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और दो, 2MP के डेप्थ और मैक्रो लेंस दिए गए हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 13MP का लेंस दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः 26 km का माइलेज देने वाली 2022 Maruti Suzuki Ertiga भारत में लॉन्च, कीमत 8.35 लाख रु से शुरू

अन्य खूबियां

फोन के लिए ग्राहकों को केवल मूनलाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलने वाला है। Moto G 5G (2022) को IP52 रेटिंग मिली हुई है, जिसकी मदद से फोन स्प्लैश प्रूफ बन जाता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसी बेसिक सुविधाएं दी गई हैं।

Web Stories