Xiaomi 12S स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले ही हुई वायरल, इसमें मिलेगा Leica का कैमरा

27845

प्रमुख कैमरा लेंस और अन्य कैमरा डिवाइस बनाने वाली कंपनी Leica और मोबाइल निर्माता Xiaomi ने हाथ मिल लिया है। दोनों प्रमुख टेक दिग्गज कंपनियां साथ मिल कर काम कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, जल्द ही Xiaomi का नया स्मार्टफोन Xiaomi 12S, Leica ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल फोन को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह फोन जुलाई महीने में सामने आ सकता है। खास बात यह है कि, लॉन्च से पहले ही Xiaomi 12S स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, फोन में Leica ब्रांडिंग और ट्रिपल कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही और भी कई खास बातें सामने आई हैं, आइये आपको आगे इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।  

यह भी पढ़ें: Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन भारत में पेश होने को तैयार, जानें क्या है खासियत

जानकारी के लिए बता दें कि, नए डिवाइस को मॉडल नंबर 2206123SC के साथ देखा गया है। साथ ही मॉडल नंबर में C को चीन वेरिएंट के तौर पर देखा जा रहा है। यानी कि, सबसे पहले यह फोन चीन में पेश किया जा सकता है। जिसके बाद इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा।

अगर सामने आई तस्वीर की बात करें तो Xiaomi 12s फोन में Xiaomi 12 सीरीज की तरह कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। जिसमें एक बड़ा रियर कैमरा कटआउट और दो छोटे कट आउट एलईडी फ्लैश के साथ नजर आते हैं। साथ ही इसमें Leica ब्रांडिंग साफ देखने को मिल रही है। अगर फोन के कलर की बात करें तो इसे सिल्वर कलर में देखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि, लॉन्च के दौरान इसके अन्य कलर ऑप्शन भी सामने आएंगे।

वहीं, अगर Xiaomi 12 सीरीज की बात करें तो इसके Xiaomi 12 और Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन पिछले महीने IMEI डेटाबेस में आमने आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट उपयोग होगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करने वाला होगा। हालांकि कैमरा मॉड्यूल Xiaomi 12 जैसा जरूर सामने आया है, लेकिन कैमरा हार्डवेयर में कुछ नयापन और बदलाव किए जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की जल्द हो सकती है एंट्री, कीमत और लॉन्च डेट आई सामने 

इसके साथ ही अगर Xiaomi 12S Pro की बात करें तो इसमें 2K LTPO 2.0 माइक्रो कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन दिया जाएगा। डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8 प्लस Gen1 चिपसेट उपयोग किया जा सकता है। कैमरा की बात करे तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात सामने आई है।

आखिर में बताते चलें कि, Xiaomi 12S को जुलाई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में लॉन्च के बाद इसे ग्लोबल एंट्री मिलेगी। अब देखना यह है कि, कंपनी नए डिवाइस को लेकर कब ऐलान करती है।  

Web Stories