Nokia ने एक साथ लॉन्च किए 6 नए Smartphones, जानें क्या हैं इन फोन्स की कीमत और फीचर्स

2750

HMD Global ने नोकिया C10, नोकिया C20, नोकिया G10, नोकिया G20, नोकिया X10 और नोकिया X20 स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ये फोन एंट्री लेवल से लेकर फ्लैगशिप रेंज के हैं। हालांकि ये फोन भारत में किस प्राइस रेंज में उपलब्ध होंगे, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। Nokia C10 और Nokia C20 Android 11 (Go वैरियंट) पर रन करते हैं, वहीं Nokia G10 और Nokia G20 के साथ-साथ Nokia X10 और Nokia X20 में Android 11 ओएस मिलेगा। नोकिया एक्स10 और नोकिया एक्स 20 में 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। आइए जान लेते हैं इस फोन्स के जुड़े फीचर्स के बारे में …

Nokia C10 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia C10 में 6.51 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Android 11 (गो एडिशन) पर रन करता है। इसमें स्क्रीन पर 2D पांडा ग्लास प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है। आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। फोन में क्वाड-कोर Unisoc SC7331e प्रोसेसर है। फोन 1/16GB, 1/32GB और 2/16GB वैरियंट में आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर 5MP का कैमरा है, वहीं फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 5MP का कैमरा दिया गया है। Nokia C10 में 3,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। शुरुआती कीमत 75 EUR है।

Nokia C20 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia C20 फोन में भी 6.51 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) है। यह डुअल सिम के साथ आता है। यह Android 11 (गो एडिशन) पर पर रन करता है। इसमें 2D पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है। आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। यह फोन 1/16GB, 2/32GB वैरियंट में आता है। यह क्वाड-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर पर रर करता है। इसमें फ्रंट और रियर पैनल पर 5MP-5MP के कैमरे हैं। दोनों एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 4G LTE की कनेक्टिविटी है। Nokia C20 में 3000mAh की बैटरी दी गई है और यह 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। शुरुआती वैरियंट की कीमत 89 EUR है।

Nokia G10 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia G10 6.5 इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉइड 11 पर रन करता है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है। यह 3/32GB और 4/64GB वैरियंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा पाएंगे। Nokia G10 में रियर पैनल पर तीन कैमरे मिलते हैं। इसमें 13 MP का प्राइमरी सेंसर, 2 MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आता है।इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी हैं। Nokia G10 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। शुरुआती वैरियंट की कीमत 139 EUR है।

Nokia G20 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia G20 में 6.5 इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉइड 11 पर चलता है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4/64GB और 4/128GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा पाएंगे। Nokia G20 में रियर पैनल पर चार कैमरे हैं- प्राइमरी कैमरा 48 MP का है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8 MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह 4G LTE के साथ आता है। इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी दिए गए हैं। Nokia G20 में 5,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। शुरुआती वैरियंट की कीमत 159 EURहै।

Nokia X10 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia X10 में 6.67 इंच FHD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह android 11 पर रन करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 480 प्रोसेसर है। यह 6/64GB, 6/128 GB और 4/128GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। Nokia X10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का प्राइमरी सेंसर, 5 MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 MP का मैक्रो शूटर और 2 MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को 512GB बढ़ा सकते हैं। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी मिलेंगे। फोन को IP52 डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के साथ लॉन्च किया है। Nokia X10 में 4,470mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
शुरुआती वैरियंट की कीमत 309 EUR है।

Nokia X20 के स्पेसिफिकेशंस
Nokia X20 में 6.67 इंच FHD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करता है। फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 480 दिया गया है। यह 6/128GB और 8/128GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। Nokia X20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरा Zeiss ऑप्टिक्स से लैस है। फ्रंट में 32 MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा पाएंगे। इसमें भी डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन दिए गए हैं। Nokia X20 में 4,470mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। शुरुआती वैरियंट की कीमत 349 EUR है।
हालांकि ये फोन भारत में कब आएंगे HMD Global ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

Web Stories