OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा Dimensity 1300 प्रोसेसर और कई खूबियां

27406

OnePlus का नया डिवाइस OnePlus Nord 2T 5G लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन की चर्चा कुछ महीनों से जोरो पर थी। कंपनी ने इसे फिलहाल UK और यूरोप में पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने यूरोप में OnePlus Nord CE 2 Lite और Nord Buds भी पेश किए हैं। जिन्हें भारत में भी कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। बता दें कि, OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 के अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है। इसमें खास Dimensity 1300 प्रोसेसर, शानदार डिजाइन, जबरदस्त कैमरा सहित कई खूबियां दी गई हैं। आइये, आपको इस स्टोरी में फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आए Samsung Galaxy Z Flip 4 के खास फीचर्स, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

OnePlus Nord 2T की कीमत

कंपनी ने इसे दो वेरिएंट पेश किया है। जिसमें 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 369 यूरो यानी करीब 35,700 रुपये है। जबकि 12GB रैम +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 469 यूरो यानी करीब 45,400 रुपये है। ग्राहकों को फोन के लिए ग्रे शेडो और जेड फॉग दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

OnePlus Nord 2T के फीचर्स

फोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें Full HD+ रिजॉल्यूशन  और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। साथ ही फोन में HDR10, HDR10+, HLG, और Widevine L1 सपोर्ट भी मिलता है। फोन के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन की सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इसमें LPDDR4X RAM और UFS3.1 स्टोरेज मिल जाता है। फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। OS की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12 पर काम करता है।
इसके अलावा इस फोन में डुअल बैंड Wi-Fi, 5G, 4G, NFC, Bluetooth 5.2, और NavIC सपोर्ट मिल जाता है। साथ ही इसमें अलर्ट स्लाइडर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कमाल के फीचर्स के साथ Huawei Mate Xs 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सभी खूबियां और कीमत

कैसा है कैमरा

OnePlus Nord 2T फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX766 का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और  2MP का मोनो लेंस मिल जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें खास 32MP Sony IMX615 लेंस दिया गया है। 

Web Stories