Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन भारत में पेश होने को तैयार, जानें क्या है खासियत

27833

Redmi भारत में अपना नया 5G डिवाइस लेकर सामने आने वाली है। बताया जा रहा है कि, कंपनी नए Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन को जल्द भारत में पेश कर सकती है। इसे लेकर कंपनी ने काम भी जोर-शोर से शुरू कर दिया है। बता दें कि, इस नए 5G डिवाइस का फर्मवेयर ऑनलाइन सामने आया है। जिस से साफ हो गया है कि, यह फोन जल्द भारत में दस्तक दे सकता है। वहीं, इससे पहले डिवाइस को भारतीय BIS वेबसाइट पर भी देखा गया है। रेडमी के इस नए 5G डिवाइस को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि, यह फोन Redmi Note 11E का बेहतर वर्जन बनकर सामने आने वाला है। आइये, आगे आपको नए Redmi 10 Prime Plus 5G स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: पहले से भी सस्ते हुए Oppo के A16k और A16e स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

Redmi 10 Prime Plus 5G

आपको बता दें कि, Redmi 10 Prime Plus 5G फोन को मॉडल नंबर Redmi 22041219I के साथ फर्मवेयर पर ऑनलाइन देखा गया है। इस जानकारी से यह पता चलता है कि, यह डिवाइस का भारतीय वर्जन है। इसके अलावा इसे समान  मॉडल नंबर के साथ भारतीय बीआईएस पर देखा जा चुका है।

तकनीकी एक्सपर्ट Kacper Skrzypek ने नए 10 Prime Plus 5G को लेकर बताया है कि, यह फोन पूरी तरह से नया स्मार्टफोन नहीं होगा, बल्कि यह Redmi Note 11E स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन साबित होगा। जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।

कैसे हो सकते हैं Redmi 10 Prime Plus 5G के फीचर्स

फोन में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन देखने को मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर उपयोग किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की लंबी चलने वाली बैटरी मिल सकती है। OS की बात करें तो यह फोन Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स आधारित MIUI 13 पर रन करने वाला हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone (1) स्मार्टफोन की जल्द हो सकती है एंट्री, कीमत और लॉन्च डेट आई सामने

फोन के कैमरा सेटअप को देखें तो Redmi 10 Prime Plus 5G में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 5MP का फ्रंट लेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी सुविधाएं भी मिल जाएंगी।  

उम्मीद की जा रही है कि, Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi 10 Prime Plus 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।

Web Stories