Redmi Note 11T और 11T Pro स्मार्टफोन जल्द करेंगे एंट्री, जानें कंपनी का प्लान

26403

टेक मंच पर पिछले कुछ दिनों से Xiaomi की Redmi Note 12 सीरीज का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन फिलहाल कंपनी का मूड कुछ अलग ही नजर आ रहा है। बता दें कि, कंपनी Redmi Note 12 सीरीज को लाने से पहले अपनी Note 11 सीरीज का विस्तार करने का सोच रही है। इसे लेकर Redmi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। कंपनी चीन में Redmi Note 11T और Note 11T Pro को इस महीने के अंत में पेश करने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि, कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स में टर्बो-लेवल परफॉर्मेंस, तगड़े फीचर्स और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए निरंतर काम कर रही है। आइये, आपको Redmi Note 11T और Note 11T Pro से जुड़ी खास जानकारी के बारे बताते हैं।

यह भी पढ़ेंः Jio ने लॉन्च किए 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, अब पाएं 151 रुपये में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

क्या है कंपनी का प्लान

कंपनी चीन में Note 11 सीरीज के तहत कम से कम दो डिवाइस पेश करेगी। जिसमें Redmi Note 11T और Note 11T Pro शामिल होंगे। इसे लेकर कंपनी के CEO लू वेइबिंग ने हाल ही में टेक वेबसाइट Weibo पर जानकारी दी है।

Redmi Note 11T और Note 11T Pro के कैसे हो सकते हैं फीचर्स

कंपनी ने Redmi Note 11T और Note 11T Pro स्मार्टफोन्स को लेकर टीज़र भी जारी किया है, हालांकि टीज़र में स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन या फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि इन दो डिवाइस को मॉडल नंबर 22041216C और 22041216UC के रूप में TENAA वेबसाइट पर भी देखा गया था।
TENAA लिस्टिंग के मुताबिक दोनों नए डिवाइस में 4980mAh और 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं फोन के साइज की बात करें तो यह 8.8mm का हो सकता है। फोन्स के OS को लेकर बताया गया है कि यह फोन्स Android 12 पर रन करने वाले होंगे। इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक फोन्स में 67W और 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः 2022 Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 300 km रेंज और कई खास फीचर्स

वहीं अगर टेक मंच पर चल रही अफवाह को माने तो इस सीरीज के फोन में MediaTek Dimensity 1300 या MediaTek Dimensity 8000 प्रोसेसर दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले कुछ दिनों में इस सीरीज के फोन को लेकर और भी जानकारी सामने आएगी।

Web Stories