Redmi Watch 2 और Redmi Buds 3 Lite हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं इनके फीचर्स

14083

Redmi Watch 2 को Redmi Note 11 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया। नई स्मार्टवॉच, जो मूल रेडमी वॉच का सक्सेसर है। यह पहले वाले मॉडल की तुलना में बड़ी टीएफटीAMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। Redmi Watch 2 में भी 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Redmi Watch 2 के साथ Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने Redmi Buds 3 Lite ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है। नए मॉडल में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी देने का दावा किया गया है।

रेडमी वॉच 2, रेडमी बड्स 3 लाइट की कीमत

Redmi Watch 2 की कीमत CNY 399 (करीब 4,700 रुपये) रखी गई है। स्मार्टवॉच 11 नवंबर से चीन में ब्लैक, ब्लू और आइवरी डायल रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसमें ब्राउन, ओलिव और पिंक स्ट्रैप शेड विकल्प भी होंगे।

दूसरी ओर, Redmi Buds 3 Lite की कीमत CNY 99 (लगभग 1,200 रुपये) है और यह चीनी बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत सहित वैश्विक बाजारों में Redmi Watch 2 और Redmi Buds 3 Lite की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Watch 2 के स्पेसिफिकेशन

Redmi Watch 2 में 63.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ 1.6-इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह पतले बेजल से आता है, जिसे पिछले साल की Redmi Watch की तुलना में बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। नई स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस भी शामिल हैं और इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के लिए सपोर्ट है। नए डिस्प्ले के अलावा, Redmi Watch 2 में कई सेंसर हैं, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग आदि में मदद करती है। रनिंग और आउटडोर वर्कआउट को ट्रैक करने के लिए वॉच में GPS, GLONASS, गैलीलियो और BeiDou के लिए भी सपोर्ट है।

Redmi ने Redmi Watch 2 पर 117 फिटनेस मोड के लिए सपोर्ट दिया है, जिसमें 17 पेशेवर एक्सरसाइज शामिल हैं। स्मार्टवॉच में NFC सपोर्ट भी है और इसमें स्मार्ट कंट्रोल के लिए XiaoAi AI असिस्टेंट भी शामिल है।

कंपनी ने कहा कि रेडमी वॉच 2 में एक अपग्रेडेड कम बिजली की खपत वाला चिपसेट शामिल है जिसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने के लिए एक नई बैटरी मैनेजमेंट एल्गोरिदम के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टवॉच को एक नए चुंबकीय चार्जर के साथ भी जोड़ा गया है और इसमें 5ATM वाटर रेजिस्टेंस है।

Redmi Buds 3 Lite के स्पेसिफिकेशन

Redmi Buds 3 Lite

Redmi Buds 3 Lite एक इन-ईयर डिजाइन के साथ आता है, जिसे Redmi Buds 3 और Redmi Buds 3 Pro पर उपलब्ध चीजों से ट्वीक किया गया है। कंपनी डिजाइन को unique cat-ear design कहती है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह यूजर्स को एक स्थिर फिट प्रदान करने में मदद करता है।

ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी पर आधारित TWS ईयरबड्स में USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट और टच कंट्रोल बटन के साथ चार्जिंग केस भी है। Redmi का दावा है कि Redmi बड्स 3 लाइट चार्जिंग केस के साथ कुल यूसेज टाइम 18 घंटे तक देने में सक्षम है।

Web Stories