Samsung Galaxy A22 हो सकता है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च

4551

देश में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की होड़ लगी हुई है, हर कंपनी अपनी तरफ से सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने में लगा है, हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme 8 5G को भारत में लॉन्च किया था। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए Samsung अपना नया Galaxy A22 स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक,Samsung galaxy A22 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। वैसे अभी तक Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। जिसकी कीमत 279 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) है। हालांकि Samsung Galaxy A22 5G को सबसे कम कीमत 180 डॉलर (13,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद यह नया Galaxy A22 भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन सकता है। Samsung A22 5G स्मार्टफोन को खासतौर पर भारत और एशियाई देशों में लॉन्च किया जा सकता है। लेकीन इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में जानकारी नहीं है और न ही इसकी कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को 4G और 5G वर्जन में उतारा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों डिवाइसेस को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy A22 5G में 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले  दी जा सकती है। जबकि इसके 4G मॉडल में LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।

फोटो और वीडियो में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप मिलेगा, इसके अलावा डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन 6GB रैम के साथ आ सकता है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Web Stories