Samsung ला रहा है तीन सस्ता 5G स्मार्टफोन, Galaxy M33 5G, A33 5G और A53 5G

19450

दक्षिण कोरियन कांपनी Samsung जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Galaxy S22 को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि इस फोन को अगले माह 8 फरवरी को पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कुछ ही दिनों में आने की उम्मीद है। अब इस फोन की बातें चल ही रही थी कि इसी बीच कंपनी के मिड रेंज में M-series और A-series ​तीन नए फोन की चर्चा शुरू हो गई है। आज कंपनी के Galaxy M33 5G, Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G फोन को भारत की मानक वेबसाइट BIS पर देखा गया है। इसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि जल्द ही सैमसंग के ये तीनों मिड रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में दस्तक दे सकते हैं।

जैसा कि मालूम है Samsung का M सीरीज फोन मुख्य रूप से ऑनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर आता है ज​बकि कंपनी का A सीरीज का फोन ऑफलाइन स्टोर के लिए होता है। हालांकि कंपनी M Series को भी ऑफलाइन में मुहैया कराती है लेकिन सीमित स्टोर पर ही उपलब्ध होता है। इन स्मार्टफोन के लांच होने से पहले लीक हुए इसके स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स पर एक नजर डालते हैं-

Samsung Galaxy M33 5G, A33 5G, A53 5G डिटेल्स

आपको बता दें कि BIS पर Samsung Galaxy M33 5G के मॉडल नंबर SM-M336BU/DS को सूचीबद्ध किया गया है। वहीं Galaxy A33 5G का मॉडल नंबर SM-A336E/DS को और Galaxy A53 5G के मॉडल नंबर SM-A536E/DS के साथ लिस्ट किया गया है। इसे भी पढ़े: Samsung को टक्कर देने फिर आ रहा है Motorola का फोल्डेबल फोन, इसमें होगा दमदार प्रोसेसर

इंडियन सर्टिफिकेशन साईट पर हुई लिस्टिंग से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के सम्बन्ध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। हालांकि GEEKBENCH पर Galaxy A53 5G को देखे जाने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें Exynos 1200 SoC दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 6GB रैम दी होने की उम्मीद है। यब फोन एंड्रायड 12 आउट ऑफ़ द पर चलेगा और इसके टॉप पर इसमें वन यूआई 4.0 की लेयर भी देखने को मिल सकती है।

इसके डिजाईन रेंडर भी लीक हो चुके हैं। लीक्ड जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें क्वैड कैमरा सेटअप दे सकती है जिसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP और 12MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में कंपनी फ्लैट डिस्प्ले दे सकती है जिसमें टॉप सेंटर में होल पंच कैमरा कटआउट होगा जिसमें 32MP सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राप्त खबरों के अनुसार इसमें 3.5mm का हैडफ़ोन जैक नही होगा।

हाल में मिली रिपोर्ट के अनुसार भारत में गैलेक्सी A33 5G 25,000 रुपए कीमत पर फरवरी में पेश किया जाएगा। इसमें क्वैड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये काले,नीले, सफ़ेद और हल्के ऑरेंज कलर में बाज़ार में आ सकता है। इसमें Full HD+ रीज़ोल्युशन के साथ 6.4-inch AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी इतनी ही जानकारी  उपलब्ध है। जैसे ही हमे और जानकरी मिलेगी हम आपको अपडेट कर देंगे। इसे भी पढ़े: 12GB RAM और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 10 Pro, देखें फुल डिटेल्स

Web Stories