Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) की भारत में एंट्री पक्की, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

27699

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट लॉन्च कर सकती है। यह टेबलेट पहले पेश किए गए Galaxy Tab S6 Lite टैबलेट का बेहतर वर्जन बनकर सामने आने वाला है। इससे पहले सैमसंग के इस 2022 वर्जन टैबलेट को यूरोप में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) वर्जन को भारत में लॉन्च करने का मन बना चुकी है। इस टैबलेट की खास बात यह है कि, इसमें कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। जिसमें दमदार Qualcomm  Snapdragon 720G प्रोसेसर, S-पेन सपोर्ट और 10.4 इंच TFT LCD डिस्प्ले सहित कई खूबियां दी जाएंगी। फिलहाल इस टैबलेट को सैमसंग की भारतीय सपोर्ट वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे साफ है कि, अब इस टैबलेट का भारतीय लॉन्च दूर नहीं है। आइये, आगे आपको विस्तार से बताते हैं कि, सैमसंग सपोर्ट वेबसाइट पर क्या कुछ सामने आया है।  

यह भी पढ़ें: 7,100mAh बैटरी की ताकत के साथ Oppo Pad Air हुआ लॉन्च, साथ मिलेगी 10.36 इंच की लार्ज डिसप्ले

Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022)

सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2022) वर्जन को SM-P613 मॉडल नंबर के साथ सैमसंग की आधिकारिक सपोर्ट वेबसाइट पेज पर देखा गया है। बता दें कि, कंपनी ने जिस तरह से डिवाइस को लेकर सपोर्ट पेज पर जानकारी दी है। इससे साफ है कि, सैमसंग भारत में जल्द ही नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि, इसे लेकर जल्द ही कंपनी की ओर से ऐलान भी किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2022) के फीचर्स

नए 2022 वर्जन टैबलेट में एक बड़ा बदलाव चिपसेट के रूप में सामने आया है। जिसमें अब Exynos 9611 के बजाय स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर उपयोग होगा।  टैबलेट में 10.4 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें 2,000 x 1,200 का पिक्सल रेजोल्यूशन मिल जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
गैलेक्सी टैब S6 लाइट (2022) के कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा लेंस और 5MP का फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद होगा।

बैटरी की बात करें तो टैब में 7,040mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी। साथ ही चार्जिंग के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। OS की बात करें तो टैबलेट एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करने वाला होगा।  टैबलेट का वजन 465 ग्राम बताया गया है।

यह भी पढ़ें: Moto E32s स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या है तारीख

अगर इसकी कीमत के बारे में बात करें तो नया Tab S6 लाइट (2022) यूरोप में EUR 399 यानी करीब 32,000 रुपये  लॉन्च हुआ था। अब देखना यह है कि, सैमसंग इसे भारत में किस कीमत पर लॉन्च करता है। 

Web Stories