सैमसंग का Digi Touch Cool रेफ्रिजरेटर 990 रु की EMI पर उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

डिजि टच कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर रेंज की कीमत 18,690 रुपये से शुरू होती है, वहीं कर्ड मैस्ट्रो फ्रॉस्ट फ्री रेंज की कीमत 27,990 रुपये से शुरू होती है।

29317

Samsung ने कर्ड मैस्ट्रो और डिजि टच कूल (Digi Touch Cool) रेफ्रिजरेटर को पेश किया है। अब दही जमाने वाला दुनिया का रेफ्रिजरेटर कर्ड मैस्ट्रो (Curd Maestro) बुके सिल्वर और मिड नाइट ब्लॉसम डिजाइन में उपबल्ध होगा। बुके सिल्वर डिजाइन में स्टील फिनिश पर फूलों का पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा, डिजि टच कूल (Digi Touch Cool) डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की 2022 रेंज को फूलों के नए पैटर्न के साथ पेश किया गया है। डिजि टच कूल 5-इन-1 तकनीक के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स फ्रिज का दरवाजा खोले बिना ही रेफ्रिजरेटर (refrigerator) की सेटिंग्स बदल सकते हैं और कूलिंग बरकरार रखकर बिजली बचा सकते हैं।

Refrigerator की कीमत और ऑफर
कर्ड मैस्ट्रो और डिजि टच कूल रेफ्रिजरेटरों की 2022 रेंज को सभी रिटेल चैनलों और सैमसंग की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर उपलब्ध होगी। डिजि टच कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर रेंज की कीमत 18,690 रुपये से शुरू होती है, वहीं कर्ड मैस्ट्रो फ्रॉस्ट फ्री रेंज की कीमत 27,990 रुपये से शुरू होती है। यूजर नए मॉडलों पर 15 प्रतिशत तक कैशबैक (8,500 रुपये तक) प्राप्त कर सकते हैं। इसे 990 रुपये से शुरू हो रहे ईएमआई के आसान विकल्प और एक ईएमआई की छूट भी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः जल्दी करें 1.12 लाख रुपये का Laptops मिल रहा सिर्फ 55 हजार में, नहीं मिलेगा फिर ऐसा मौका

Curd Maestro Refrigerator
भारत में आम तौर पर फ्रिज का उपयोग भोजन को खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है, मगर कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर उससे आगे बढ़ गया है। इसकी मदद से आसानी से दही जमाया जा सकता है। रेफ्रिजरेटर 6.5 घंटे में पतला और 7.5 घंटे में गाढ़ा दही जमा देता है। हाथ से दही जमाने पर दूध को उबालना पड़ता है फिर ठंडा कर दही का जामन मिलाना पड़ता है, मगर कर्ड मैस्ट्रो इसमें से सबसे जरूरी काम फर्मेंटेशन यानी दही जमाना खुद ही कर देता है। यह दही जमाता ही नहीं है, बल्कि उसे स्टोर भी कर देता है।

Digi Touch Cool Refrigerator
डिजि-टच कूल 5-इन-1 रेफ्रिजरेटर है। इसमें टेम्परेचर कंट्रोल करने वाली एडवांस सेटिंग है, जो मौसम के हिसाब से रेफ्रिजरेटर का तापमान आसानी से बदल सकते हैं। तापमान के विभिन्न स्तर उन्हें बदलते मौसम के हिसाब से अपने भोजन को सबसे सही तरीके से स्टोर करने की सुविधा देते हैं। कंपनी का दावा है कि रेफ्रिजरेटर में पावर कूल बटन 53 प्रतिशत तक जल्दी बर्फ जमाता है और 33 प्रतिशत तक अधिक तेजी से ठंडा करता है। इसलिए जरूरत पड़ने पर फौरन ठंडा करने या तुरंत बर्फ जमाने का यह सुविधाजनक तरीका है। इसमें ईको मोड, ब्लैकआउट नोटिफिकेशन, ई-डीफ्रॉस्ट जैसी सुविधाएं भी हैं।
यह भी पढ़ेंः Vespa scooter को खरीदना हुआ अब महंगा, अब इतनी है कीमत

Web Stories